Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन युद्ध में बच्चों के खिलाफ अपराध पर UN रखेगा नजर, मासूमों की होगी अधिक सुरक्षा

  • By अविनाश पांडे
Updated On: Jul 12, 2022 | 09:37 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि, वह यूक्रेन में युद्ध और इथियोपिया, मोजाम्बिक के साथ ही अफ्रीका के मध्य साहेल क्षेत्र में संघर्षों में बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध पर नजर रखेगा। इनमें हत्या,घायल,दुष्कर्म और अन्य प्रकार की यौन हिंसा शामिल हैं। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘बच्चों तथा सशस्त्र संघर्ष’ पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले से ही 21 संघर्ष क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति पर निगाह रख रहा है और उसमें ये चार नए संघर्ष क्षेत्र भी शामिल किए जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि, बढ़ते संघर्षों से बच्चों की सुरक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई है साथ ही सशस्त्र समूहों के कई गुना बढ़ने , बारूदी सुरंगों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल की घटनाओं ने मानवीय संकट बहुत बढ़ा दिया है। इनसे मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आग से खेल रहे हो…वेनेजुएला में अमेरिकी हमले पर भड़का UN, गुटेरेस बोले- यह एक खतरनाक मिसाल

Maduro Captured: US में मादुरो पर चलेगा मुकदमा! उपराष्ट्रपति ने पूछा- ‘जिंदा हैं या नहीं, सबूत दो’

अफगानिस्तान में मानवीय संकट: संयुक्त राष्ट्र ने पेश किया 1.71 अरब डॉलर का रिस्पांस प्लान 2026

पाकिस्तान ने पूर्व सैन्य अधिकारी Adil Raja को घोषित किया आतंकी, रजा बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात

बच्चों और सशस्त्र संघर्ष” पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत वर्जीनिया गांबा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बेहद हिंसक सशस्त्र समूहों के हमले, सैन्य तख्तापलट और अस्थिरता, कुछ देशों में हिंसक चुनावी प्रक्रियाओं ने 21 देशों में वर्ष 2021 के दौरान 19,100 बच्चों को भयानक स्थिति में ला दिया है।” रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘गंभीर अपराध’के सबसे अधिक मामले अफगानिस्तान, कांगो, इज़राइल, फिलिस्तीनी क्षेत्रों, सोमालिया, सीरिया और यमन में हैं। गुतारेस ने कहा कि यूक्रेन को भी अब निगरानी सूची में रखा जाएगा।(एजेंसी)

Un will keep an eye on crimes against children in ukraine war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2022 | 09:37 AM

Topics:  

  • United Nations

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.