Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेनी शरणार्थियों ने कहा- वे गोलीबारी कर नागरिकों को मार रहे थे

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 10, 2022 | 10:31 PM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रेज्मिस्ल: यूरोप और अन्य हिस्सों में करीब 20 लाख यूक्रेनी शरणार्थी फैले हुए हैं, जिनमें से कुछ शरणार्थियों ने जो आंखों देखी सुनाई है उससे युद्ध अपराध का मामला बन सकता है। शरणार्थियों ने कहा कि रूसी सुरक्षा बल गोलीबारी करके नागरिकों को मार रहे थे। 

रूसी सेना के हमले के कारण यूक्रेन से पलायन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यूक्रेन से पलायन करने वालों में इहोर दीकोव भी हैं, जो कीव के बाहर लकड़ी के बने अस्थायी पुल के जरिये इरपिन नदी पार करके किसी प्रकार अपनी जान बचाने में सफल रहे। पक्के पुल को यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों को रोकने के लिए उड़ा दिया है। 

स्थिति को भयावह बताते हुए दीकोव ने कहा कि सीमा पार करते समय उन्होंने गोलीबार की आवाज सुनने के साथ सड़क किनारे पड़ी लाशों को भी देखा। दीकोव ने कहा, ‘‘रूसियों ने गलियारा (मानवीय) उपलब्ध कराने का वादा किया, लेकिन इसका पालन नहीं किया। वे गोलीबारी करके नागरिकों को मार रहे थे।” दीकोव ने कहा कि यह निर्विवाद रूप से सच है और खुद वह इसके गवाह हैं। दीकोव अकेले नहीं है, कई अन्य शरणार्थियों ने मौत को अपनी आंख से देखा है। 

दो हफ्ते पहले रूसी सेना के हमले के बाद से अब तक यूक्रेन में हजारों लोगों (सैनिक और नागरिक) के मारे जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि तटवर्ती शहर मारियुपोल में 1,200 नागरिक मारे गए हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत बच्चों के अस्पताल पर बमबारी के कारण हुई। 

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि वहां 282 नागरिक मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन में रूस के आक्रमण के बाद से दो सप्ताह में 37 बच्चों सहित 516 नागरिकों की मौत दर्ज की है। माना जा रहा है कि वास्तविक मौतों की संख्या काफी अधिक हो सकती है। 

इस बीच कुछ शरणार्थियों ने मौत को खुद देखा है। इनकी गवाही नागरिकों और अस्पतालों तथा घरों जैसी नागरिक संरचनाओं को लक्षित करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने के लिहाज से अहम साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अभियोजक ने पिछले हफ्ते एक जांच शुरू की, जो उन वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बना सकती है जिन्हें युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार समझा जा रहा है। 

इस बीच कुछ देशों ने शरणार्थियों के लिए नियमों में ढील दी है। ब्रिटेन ने कहा कि मंगलवार से पासपोर्टधारी यूक्रेन निवासियों को अब उंगलियों के निशान देने के लिए वीजा आवेदन केंद्र तक जाना नहीं होगा। यूक्रेन से पोलैंड पहुंचीं दो बच्चों की मां अन्ना पोटापोला ने कहा, ‘‘मैं डरी हुई हूं, यूक्रेन छोड़ते समय मेरे बच्चों ने मुझसे पूछा था कि क्या हम बचेंगे?”(एजेंसी)

Ukrainian refugees said they were killing civilians by firing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2022 | 08:46 PM

Topics:  

  • Russia-Ukraine Conflict Updates
  • Russia-Ukraine War

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

यूक्रेन में हाहाकार! रूसी मिसाइलों ने उड़ाया गैस प्लांट, हजारों घरों की बिजली-गैस सप्लाई बंद

3

रूस ने यूक्रेन के इस शहर को बनाया खंडहर, दागे 500 ड्रोन और 40 मिसाइल, समाने आया डराने वाले VIDEO

4

यूक्रेन युद्ध का क्या है प्लान, पुतिन से PM मोदी ने पूछा… NATO चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.