यूक्रेन ने रूस के तेल टर्मिनल को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने युद्ध के अहम चरण में प्रवेश की कही बात
यूक्रेन अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुके इस युद्ध में रूस के कब्जे वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगातार हमले कर रहा है। यूक्रेन की सेना ने लंबे समय से अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर तेल डिपो, तेल शोधक और शस्त्रागारों को निशाना बनाया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
रूस यूक्रेन वार की तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया)
कीव : यूक्रेन की सेना ने क्रीमिया के फियोदोसिया में रूस के एक प्रमुख तेल टर्मिनल को निशाना बनाया है, जो रूसी सेना को युद्ध के लिए तेल आपूर्ति करता है। यूक्रेन का यह कदम रूस की सैन्य और आर्थिक क्षमताओं को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घोषणा की है कि युद्ध अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है, जिसमें दोनों पक्षों की सेनाएं निर्णायक संघर्ष में जुटी हुई हैं।
यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि फियोदोसिया में स्थित इस तेल टर्मिनल पर हमला किया गया, जहां से रूसी सेना को ईंधन की आपूर्ति होती है। यह हमला रूस की आर्थिक और सैन्य आपूर्ति लाइनों पर दबाव बनाने की यूक्रेनी रणनीति का हिस्सा है। टर्मिनल पर लगी आग की पुष्टि फियोदोसिया में तैनात रूसी अधिकारियों ने की, लेकिन उन्होंने आग के कारणों का खुलासा नहीं किया।
यूक्रेन अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुके इस युद्ध में रूस के कब्जे वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगातार हमले कर रहा है। यूक्रेन की सेना ने लंबे समय से अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर तेल डिपो, तेल शोधक और शस्त्रागारों को निशाना बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान जंग के बीच भी नहीं रुकी हथियारों की सप्लाई: जेलेंस्की का बड़ा दावा, रूस को हो रहा अरबों का नुकसान
‘इंसानी जान अनमोल है, रोबोट का…’, जंग के मैदान में उतरी यूक्रेन की ‘रोबोटिक सेना’, किया कई ठिकानों पर कब्जा
चेरनोबिल में फिर तबाही का डर! 40 साल बाद बढ़ा रेडिएशन का खतरा, रूस के हमले से यूरोप में छाए संकट के बादल
Kyiv में कयामत की रात: रूस ने बरसाए 700 ड्रोन और मिसाइलें, 16 लोगों की मौत और 80 घायल
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार रात एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि युद्ध अब अहम चरण में प्रवेश कर गया है, खासकर पूर्वी मोर्चे पर जहां यूक्रेनी सेना बड़ी रूसी सेनाओं का सामना कर रही है। जेलेंस्की ने कहा, “हमें रूस पर लगातार दबाव डालना चाहिए ताकि उसे यह एहसास हो कि इस युद्ध से उसे कुछ हासिल नहीं होगा। हम अपनी ताकत से ही शांति के करीब आ सकते हैं।”
इसके साथ ही, उन्होंने रूस के कब्जे वाले कुर्स्क सीमावर्ती क्षेत्र का भी जिक्र किया, जिस पर रूस ने दो महीने पहले नियंत्रण कर लिया था। जेलेंस्की ने यूक्रेनी सेना की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि रूस के खिलाफ दबाव बढ़ाते रहना ही शांति की ओर अग्रसर करेगा।
इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि रविवार देर रात रूस ने छह मिसाइलों और 74 शाहिद ड्रोन से हमला किया। कीव के तीन जिलों में इन मिसाइलों के मलबे गिरने से मामूली तौर पर असैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी दावा किया है कि उन्होंने रात में यूक्रेन द्वारा दागे गए करीब दो दर्जन ड्रोन को मार गिराया है। यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष में यह घटनाक्रम युद्ध को और अधिक उग्र और निर्णायक बना रहा है।
एजेंसी इनपुट के साथ।
ये भी पढ़ें – “सुसाइड कैप्सुल” का चल रहा आतंक, स्विटजरलैंड में महिला की मौत के बाद इस्तेमाल करने पर लगाई रोक
