- Hindi News »
- World »
- Uae President Mohamed Bin Zayed Visits Russia After India Uae Tensions
अचानक PM मोदी के दोस्त से मिलने पहुंचे UAE राष्ट्रपति… पहले आए थे भारत, पूरी दुनिया में मची हलचल
UAE Russia Relations: यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अचानक रूस पहुंचे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। भारत के बाद यह उनका दूसरा विदेशी दौरा है।
- Written By: अक्षय साहू

रूस दौरे पर पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
UAE President Visit Russia: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अचानक रूस पहुंचे हैं। उन्होंने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह भारत के बाद उनका दूसरा विदेशी दौरा है। इससे पहले 19 जनवरी को वह कुछ ही घंटों के लिए भारत आए थे, और उनका भारत दौरा भी अचानक घोषित किया गया था। इस दौरे के पीछे UAE की वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति नाहयान लगातार विदेश यात्रा कर रहे हैं।
यूएई इन दिनों कई मोर्चों पर तनाव का सामना कर रहा है। उसका पड़ोसी और मुस्लिम दुनिया के शक्तिशाली देश सऊदी अरब के साथ यमन को लेकर गंभीर मतभेद हैं। दोनों देश कूटनीतिक रूप से टकराव की स्थिति में हैं। इस बीच सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ सैन्य समझौता कर UAE की स्थिति और जटिल कर दी है।
यूएई-सऊदी अरब में तनाव जारी
यूएई और सऊदी अरब दोनों क्षेत्र में प्रमुख वित्तीय और व्यापारिक केंद्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब की “विजन 2030” योजना और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को रियाद में मुख्यालय शिफ्ट करने का दबाव, दुबई के प्रभुत्व को चुनौती दे रहा है। इसके अलावा, सूडान के गृहयुद्ध में दोनों देश अलग-अलग पक्षों का समर्थन कर रहे हैं। UAE ने इजरायल के साथ संबंध सामान्य कर लिए हैं, जबकि सऊदी अरब फिलिस्तीनी राज्य की शर्त पर अड़ा हुआ है। तेल उत्पादन और वैश्विक कीमतों को लेकर भी दोनों देशों के बीच अक्सर मतभेद बने रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
🚨⚡️BREAKING President Vladimir Putin receives the President of the UAE, Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, in the historic St. George’s Hall. pic.twitter.com/b443YPBk0M — RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) January 29, 2026
पुतिन ने UAE राष्ट्रपति से मुलाकात में क्या कहा?
पुतिन ने कहा, “मध्य पूर्व की स्थिति पर हमारी चर्चा महत्वपूर्ण है। हमने फिलिस्तीनी-इजरायली संघर्ष और गाजा पट्टी में मानवीय स्थिति सुधार के लिए संयुक्त प्रयासों पर कई बार बातचीत की है।” उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के निर्णय के अनुसार फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण को एक सैद्धांतिक विकल्प बताया, जिससे क्षेत्र में दीर्घकालीन स्थिरता सुनिश्चित हो सकती है।
पुतिन ने “गेम्स ऑफ द फ्यूचर” के सफल आयोजन के लिए UAE को बधाई दी और इस पहल का समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, “दिसंबर में अबू धाबी में गेम्स ऑफ द फ्यूचर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय मल्टीस्पोर्ट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई। इस तैयारी में हमारे देशों ने सहयोग किया।” व्लादिमीर पुतिन ने UAE को अरब दुनिया में रूस का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बताया और कहा कि व्यापार लगातार बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: एक हफ्ते तक नहीं होगी कोई जंग! सीजफायर के लिए रूस-यूक्रेन तैयार, ट्रंप का दावा पुतिन ने बिना शर्त मानी बात
मेहमाननवाजी से गदगद हुए UAE राष्ट्रपति
यूएई के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा, “हम इन संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के हित में विकास और साझेदारी के लक्ष्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा कि UAE और रूस के बीच संबंध 50 से अधिक वर्षों से फलदायी सहयोग की विरासत पर आधारित हैं, और दोनों देश आर्थिक, ऊर्जा, निवेश, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी और स्थायी सहयोग से जुड़े हुए हैं।
Uae president mohamed bin zayed visits russia after india uae tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMधार भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष के पास 7 मई तक का टाइम, हाईकोर्ट ने 3 दिन में आपत्ति दर्ज कराने के दिए निर्देश
May 04, 2026 | 10:09 PMMP News: शिवपुरी में तूफान बना काल, आंधी की वजह से हुई दूसरी मौत; बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
May 04, 2026 | 09:51 PMAnupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
May 04, 2026 | 09:43 PMChhatrapati Sambhajinagar: दिव्यांग महिला की दुकान पर चला जेसीबी, संजय राउत व बच्चू कडू का फूटा गुस्सा
May 04, 2026 | 09:33 PMसायोनी का गीत ममता को ले डूबा! उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज; बताई TMC की हार की वजह
May 04, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














