Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तानियों को UAE नहीं देगा वीजा, बोला- इनकी वजह से बढ़ रहा क्राइम, अब क्या करेगा भिखारिस्तान?

UAE Pakistan Visa Ban: यूएई ने पाकिस्तानियों को वीजा जारी करना रोक दिया है। अपराध और शिकायतों में बढ़ोतरी की वजह से यह कदम उठाया गया। फैसला पाकिस्तान के लिए आर्थिक चिंता बढ़ाने वाला है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 27, 2025 | 07:55 PM

पाकिस्तानियों को UAE नहीं देगा वीजा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistani Workers in UAE: पाकिस्तान के लिए आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर एक और झटका सामने आया है। देश के गृह मंत्रालय ने सीनेट मानवाधिकार समिति को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा जारी करना लगभग बंद कर दिया है।

मंत्रालय ने स्वीकार किया कि यूएई की ओर से वीजा देने से इनकार किए जाने के पीछे मुख्य कारण वहां पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा बढ़ते अपराध हैं।

नया वीजा जारी नहीं करेगा

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि भले ही यूएई और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राजनीतिक, कूटनीतिक और व्यापारिक संबंध हैं, लेकिन इसके बावजूद यूएई पाकिस्तानी नागरिकों को नए वीजा जारी नहीं कर रहा है। यह स्थिति पाकिस्तान के लिए खासतौर पर चिंताजनक है, क्योंकि लाखों पाकिस्तानी यूएई में नौकरी और व्यापार के लिए बसे हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup में साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़कर ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

रात के अंधेरे के बजाय दिन के उजाले में क्यों दहला तेहरान? क्या है इजरायल-US का ‘सरप्राइज’ प्लान?

ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे! तेहरान पर हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- किसी भी हाल में…

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी चेतावनी… इजराइल में भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी

अर्थव्यवस्था के लिए स्थिति और भी गंभीर

यूएई में पाकिस्तानी प्रवासियों की संख्या लगभग 19 लाख बताई जाती है, जिनमें से अधिकांश दुबई और अबूधाबी जैसे बड़े शहरों में रहते हैं। वर्क वीजा पर निर्भर देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह स्थिति और भी गंभीर है। गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, 2024 में करीब 64,000 पाकिस्तानी नागरिक वर्क वीजा पर यूएई गए थे। 2025 की शुरुआत में भी लगभग 13,000 लोगों को वर्क वीजा मिला, लेकिन मध्य-2025 आते-आते यूएई ने वीजा प्रक्रिया अचानक रोक दी।

अपराधों में लगातार बढ़ोतरी

सीनेट मानवाधिकार समिति की प्रमुख समीना मुमताज जेहरी ने बताया कि अपराधों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यूएई अधिकारियों को सख्त कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वीजा पर “औपचारिक बैन” तो अभी नहीं है, लेकिन अगर यह लगा दिया गया तो उसे हटाना बेहद मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें:-  टेकऑफ से पहले ही ‘क्रैश’ हुआ F-35! ट्रंप ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, 6 देशों ने US को नकारा

वीडियो बनाने जैसी गंभीर शिकायतें बढ़ी

मंत्रालय की 2024 की पिछली रिपोर्टों में भी यह बात सामने आई थी कि पाकिस्तान से यूएई जाने वाले मजदूरों के खिलाफ चोरी, भीख मांगने, महिलाओं को ब्लैकमेल करने और बिना अनुमति वीडियो बनाने जैसी गंभीर शिकायतें लगातार बढ़ी हैं। यूएई ने पाकिस्तान सरकार को यह भी बताया था कि उसके श्रम बल में होने वाले कुल अपराधों का लगभग 50% हिस्सा पाकिस्तानी नागरिकों के कारण है।

Uae pakistan visa ban crime reports expats issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 07:55 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • UAE
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.