- Hindi News »
- World »
- Typhoon Bualoi Vietnam 51 Dead 14 Missing
बुआलोई तूफान ने मचाया कहर, वियतनाम में अब तक 51 की मौत… 14 लोग अब भी लापता
- Written By: अमन उपाध्याय
Vietnam Storm: वियतनाम में बुआलोई तूफान और उसके बाद आई बाढ़ व भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्आपदा में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, 14 लोग लापता हैं और 164 लोग घायल होने की खबर है।

बुआलोई तूफान ने मचाया कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Vietnam Flood Damage: वियतनाम में बुआलोई तूफान और उसके बाद आई बाढ़ व भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, 14 लोग लापता हैं और 164 लोग घायल हुए हैं। वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को इस घटना से जुड़ी जानकारी साझा की।
रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी और मध्य वियतनाम में तूफान और बाढ़-भूस्खलन के कारण मौतों और घायल होने की संख्या इतनी हुई है। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक आर्थिक नुकसान लगभग 15.9 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (करीब 608 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के आस-पास है।
तूफान से हुई भयंंकर तबाही
यह तूफान भारी तबाही लेकर आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2,38,000 से अधिक घर या तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं या जलमग्न हो गए हैं, और लगभग 89,000 हेक्टेयर में लगी चावल और अन्य फसलें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा, 17,000 हेक्टेयर से अधिक जलीय कृषि और लगभग 50,300 हेक्टेयर जंगल भी प्रभावित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
तूफान ने बुनियादी ढांचे को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है। 8,800 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए और लगभग 4,68,500 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। साथ ही, लगभग 1,500 स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वे क्षतिग्रस्त सड़कों को साफ कर रहे हैं, जरूरी सेवाओं को बहाल कर रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।
15 क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज मंजूर
वियतनाम की समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने गुरुवार को आपदा प्रभावित 15 क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज मंजूर किया। इससे पहले 30 सितंबर को उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित लोगों की तुरंत मदद करने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों और आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जन समितियों के अध्यक्षों को कहा कि वे सेना और वाहन जुटाकर अलग-थलग पड़े क्षेत्रों तक मदद पहुँचाएं, क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करवाएं और प्रभावित लोगों के लिए आश्रय उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने 5 अक्टूबर से पहले नुकसान हुए स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं की मरम्मत का आदेश भी दिया।
यह भी पढ़ेें:- राफेल से फाइटर जेट के… हम भारत के साथ, फ्रांसीसी विदेश सचिव ने चीन को दिया करारा संदेश
वियतनाम के कई हिस्सों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। उत्तरी मध्य वियतनाम के कई गांव जलमग्न हो गए और बिजली व यातायात बाधित हो गए। बुआलोई तूफान एक हफ्ते में एशिया के लिए खतरा बनने वाला दूसरा बड़ा तूफान है। हाल के वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, रागासा तूफान ने फिलीपींस और ताइवान में कम से कम 28 लोगों की जान ली थी, और इसके बाद यह चीन और वियतनाम तक पहुंचा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Typhoon bualoi vietnam 51 dead 14 missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














