चीन-ताइवान पर मंडराया बड़ा खतरा! 162 की रफ्तार से बढ़ रहा Typhoon Bavi; अब तक 50 लोगों की मौत
Typhoon Bavi Cyclone Alert: तूफान 'बावी' चीन के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारी बारिश से चीन में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस तूफान को देखते हुए 1.7 लाख बचावकर्मी तैनात किए गए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन-ताइवान पर तूफान बावी का खतरा, फोटो- AI डिजाइन
Typhoon Bavi China Taiwan Powerful Storm: चीन और ताइवान पर इस समय कुदरत का कहर टूट रहा है। शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘बावी’ तेजी से चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका जताई जा रही है।
यह तूफान एक ऐसे समय में आ रहा है जब चीन पहले से ही पिछले एक सप्ताह से विनाशकारी मौसम की मार झेल रहा है, जिसमें अब तक देश के कई हिस्सों में 50 लोगों की जान जा चुकी है।
तूफान बावी की क्या है रफ्तार?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान बावी में हवाओं की रफ्तार 162 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। यह तूफान ताइवान के उत्तर से गुजरते हुए शनिवार रात तक चीन के तट पर टकरा सकता है। अनुमान है कि यह तूफान फुजियान और झेजियांग प्रांतों के सीमावर्ती इलाकों, जो शंघाई के दक्षिण में स्थित हैं, से टकराएगा। इसके प्रभाव से ताइवान में शुक्रवार रात से ही भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
एस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
Iron Dome India: अब भारत में बनेगा इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर, रक्षा क्षेत्र में अहम डील
Ebola Crisis Congo: कांगो इबोला संकट से 600 मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने दी भयानक प्रकोप की चेतावनी
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
ताइवान में स्कूल बंद
तूफान के खतरे को देखते हुए ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया। द्वीप के 2.3 करोड़ लोग इस आपदा से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, जापान और हॉन्गकॉन्ग जाने वाली कई उड़ानें शनिवार तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, उत्तरी ताइवान के बंदरगाहों पर मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षित बांध दिया गया है ताकि वे लहरों की चपेट में न आएं।
#EXCLUSIVE TYPHOON BAVI IN TAIWAN Friday, 10th July 2026 pic.twitter.com/wRYO3CAejX — Agraprana Pahlawan (@skynewsagra) July 10, 2026
चीन में बड़े पैमाने पर बचाव कार्य
चीन के अधिकारियों ने तूफान की भयावहता को देखते हुए झेजियांग प्रांत से अब तक 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। फुजियान प्रांत में समुद्र की उग्र लहरों और तेज हवाओं के कारण नौका सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।
आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन ने 1,70,000 बचाव कर्मियों को स्टैंडबाय पर रखा है। हालांकि, ‘बावी’ इस सप्ताह की शुरुआत में पैसिफिक क्षेत्र में अपनी ‘सुपर टाइफून’ की श्रेणी से थोड़ा कमजोर हुआ है लेकिन अभी भी यह भारी नुकसान पहुंचाने में सक्षम है।
#China: Super Typhoon Bavi, the ninth storm of the year, is expected to make landfall between Fuqing (Fujian) and Wenling (Zhejiang) on the night of July 11. The storm is forecast to bring three days of heavy rain across eastern China, with parts of northeastern Fujian expected… pic.twitter.com/4bSWQffjvc — Wolverine Update (@W0lverineupdate) July 9, 2026
ट्रॉपिकल स्टॉर्म ‘मेसक’ का पिछला जख्म
चीन के लिए यह दोहरी मार है। दक्षिणी चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में हाल ही में आए ट्रॉपिकल स्टॉर्म ‘मेसक’ ने रिकॉर्ड बारिश की, जिससे आई बाढ़ में 39 लोगों की मौत हो गई। हेंगझोउ में एक बांध का हिस्सा ढहने से कीचड़युक्त पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे लोग कई दिनों तक इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर फंसे रहे।
यह भी पढ़ें:- एस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
बिजली गुल होने और संसाधनों की कमी के बीच बचाव दल अब भी राहत कार्यों में जुटे हैं। प्रशासन अब बावी से होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है।
