Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अबू धाबी एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले में मारे गए दो भारतीयों की पहचान हुई, घायलों में भी दो भारत के नागरिक

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 18, 2022 | 05:10 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

दुबई: अबू धाबी (Abu Dhabi) के हवाई अड्डे (Abu Dhabi Airport) के पास सोमवार को हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) के संदिग्ध ड्रोन हमलों (Suspected Drone Attack) में मारे गये दो भारतीयों (Indians) की पहचान हो गयी है। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हमलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में कई विस्फोट हुए। दूतावास ने बताया कि हमलों में घायल हुए छह लोगों में भी दो भारतीय हैं। दोनों को उपचार के बाद सोमवार रात को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। सोमवार को अबू धाबी में ड्रोन हमला करने का दावा यमन के हूती विद्रोहियों ने किया था। इस हमले में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गयी थी। विस्फोट ‘छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं’ के कारण हुए, जो संभवत: ड्रोन हो सकते हैं और ये अबू धाबी में तीन पेट्रोलियम टैंकरों पर गिरे।

अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि मारे गये दोनों भारतीय नागरिकों की पहचान कर ली गयी है। उसने ट्वीट किया, ‘‘अबू धाबी में भारतीय दूतावास के अधिकारी उनके परिवारों के साथ संपर्क में हैं। मिशन उनके शव जल्द प्राप्त करने के लिए एडीएनओसी समेत यूएई के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

हिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, वेनेजुएला से भागे तेल टैंकर ‘बर्था’ को दबोचा

सऊदी-UAE में आई बड़ी दरार! क्राउन प्रिंस ने ‘स्पाई शेख’ को चेताया, कहा- सूडान और यमन में दखल बर्दाश्त नहीं

T20 World Cup 2026: 40 गेंदें पहले जीती साउथ अफ्रीका, यूएई को 6 विकेट से हराया; शान से पहुंची सुपर-8 में

समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?

हालांकि, दूतावास ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। उसने ट्वीट किया, ‘‘छह घायलों में दो भारतीय नागरिक हैं। उन्हें कल रात उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। हम यूएई सरकार, उनके विदेश मंत्रालय और एडीएनओसी समूह के समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।” एडीएनओसी (अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी) सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी है। 

Two indians killed in drone attack near abu dhabi airport identified two indian citizens among six injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2022 | 05:10 PM

Topics:  

  • Oil Tankers
  • UAE

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.