तुर्की में स्कूल के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 11 छात्र घायल, 2 की हालत गंभीर, संदिग्ध पुलिस गिरफ्त में

Turkey School Shooting: पश्चिमी तुर्की के मनीसा प्रांत में एक वोकेशनल हाई स्कूल के बाहर अज्ञात हमलावर की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 छात्र घायल हो गए, जिनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Turkey School Shooting Incident
तुर्की में स्कूल के बाहर गोलीबारी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Turkey School Shooting Incident: पश्चिमी तुर्की के मनीसा प्रांत में वोकेशनल हाई स्कूल के बाहर मंगलवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। स्कूल के बाहर सड़क पर अज्ञात हमलावर द्वारा की गई इस गोलीबारी में 11 छात्र घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहत सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग हमलावर को उसके माता पिता के साथ हिरासत में लिया है।

स्कूल के बाहर अचानक हुई गोलीबारी

मनीसा प्रांत में एक वोकेशनल हाई स्कूल के बाहर सड़क पर अचानक गोलीबारी शुरू होने से अफरातफरी मच गई। घटना के समय स्कूल के आसपास मौजूद छात्रों और लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। गोलीबारी में 11 छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें दो छात्रों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।

नाबालिग संदिग्ध हिरासत में

तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नाबालिग संदिग्ध को उसके माता-पिता के साथ हिरासत में लिया है। तुर्किश टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। 

मनीसा प्रांत के गवर्नर कार्यालय ने भी मामले की जांच किए जाने की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्टों में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को काली जींस, काली जैकेट और हरे रंग का टॉप पहने देखा गया। फुटेज में उसके हाथ में राइफल जैसी दिखाई देने वाली वस्तु नजर आने की बात भी कही गई है।

CCTV में दिखा गोलीबारी के बाद का घटनाक्रम

तुर्की की आईएचए और एनटीवी समेत कई मीडिया संस्थानों ने घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। एक फुटेज में हथियार लिए हुए एक व्यक्ति के भागने की तस्वीर सामने आई है।

स्कूल के बाहर के एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर हिरासत में लेते हुए देखा गया। आसपास मौजूद कुछ लोग मोबाइल फोन से घटनाक्रम रिकॉर्ड करते भी नजर आए। हालांकि, गोलीबारी की सटीक वजह और संदिग्ध के मकसद को लेकर अधिकारियों की जांच जारी है।

Turkey School Shooting Incident
ताकत दिखाकर किसी को झुकाया नहीं जा सकता... पेजेश्कियन का विरोधियों को करारा जवाब

तुर्की में स्कूल शूटिंग की घटनाओं से बढ़ी चिंता

मनीसा की यह घटना ऐसे समय हुई है जब तुर्की में स्कूलों के आसपास गोलीबारी की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है। इससे पहले इसी साल अप्रैल में दक्षिणी तुर्की में लगातार दो दिनों में स्कूलों से जुड़ी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। कहरामनमारस में एक 14 वर्षीय लड़के ने स्कूल में गोलीबारी की थी। उस घटना में एक शिक्षक और 9 छात्रों की मौत हुई थी। हमलावर किशोर की भी मौके पर मौत हो गई थी।

इसके एक दिन पहले सानलिउर्फा में एक किशोर ने अपने पुराने स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें 16 लोग घायल हुए थे। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली थी। इन घटनाओं के बाद राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बंदूक नियमों को सख्त करने का वादा किया था। मनीसा घटना के बाद स्कूलों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com