- Hindi News »
- World »
- Trump Zelensky Putin Trilateral Talks Budapest Us Secret Service Preparations
बुडापेस्ट में ट्रिपल टॉक! एक साथ होंगे ट्रंप, जेलेंस्की-पुतिन, US सीक्रेट सर्विस ने शुरू की तैयारी
Trump Putin Zelensky Summit: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन के बीच संभावित त्रिपक्षीय बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Zelenskyy Putin Meeting: व्हाइट हाउस में वार्ता के बाद अमेरिका ने पुतिन और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बातचीत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी के रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, रूस और यूक्रेन के राष्ट्रप्रमुखों के बीच एक संभावित त्रिपक्षीय बैठक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में इस शिखर सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन करेंगे। ऑर्बन का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके पहले कार्यकाल से करीबी संबंध रहा है। इसके अलावा, पुतिन ने रूस में जेलेंस्की के साथ एक निजी बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया है।
कई विकल्पों पर किया जा रहा विचार
वहीं, मंगलवार को व्हाइट हाउस की मीडिया ब्रीफिंग में जब कैरोलिन लेविट से बुडापेस्ट की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसी जगह की पुष्टि या खंडन नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन संभावित स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
सेना के ऑपरेशन में मारा गया कुख्यात ड्रग लाॅर्ड ‘एल मेंचो’, खबर फैलते ही पूरे मैक्सिको में भड़की हिंसा- VIDEO
डोनाल्ड ट्रंप पर फिर मंडराया मौत का साया, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर
अमेरिकी सैनिक द्वारा गोद ली गई ईरानी महिला को 52 साल बाद निर्वासन का खतरा, ट्रंप की नीतियों से बढ़ा डर
लेविट ने ब्रीफिंग में बताया कि दोनों नेताओं ने आमने-सामने बातचीत करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम इस प्रक्रिया में दोनों देशों की मदद करेगी। लेविट ने यह भी कहा कि पुतिन और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी संभव है।
बैठक का आयोजन योजना के साथ हो
पुतिन और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं पर चर्चा के बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के विचार को पूरी तरह खारिज नहीं करते। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन बेहद सावधानी और योजना के साथ होना चाहिए।
यह भी पढे़ें:- VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका
रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार यूक्रेन
सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले हफ़्ते या दस दिनों के भीतर किसी न किसी रूप में शिखर सम्मेलन की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसी बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुतिन की शांति वार्ता की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुतिन का जेलेंस्की से मिलने की इच्छा जताना अपने आप में बड़ी बात है।
रुबियो ने आगे कहा, “हम अभी उस अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन दिशा स्पष्ट है। आज जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें यह अहम था कि उस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता कैसे तय किया जाए।”
Trump zelensky putin trilateral talks budapest us secret service preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर : जायकवाड़ी पंप हाउस ठप, तकनीकी खामियों से चरमराई जलव्यवस्था, नागरिकों में नाराजगी
Feb 23, 2026 | 09:12 AMनेपाल में दर्दनाक हादसा…त्रिशूली नदीं में गिरी पैसेंजर से भरी बस, 6 महिलाओं समेत 18 की मौत, कई घायल
Feb 23, 2026 | 09:11 AMस्वदेशी तेजस की लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल, पूरी फ्लीट पर रोक, क्या संकट में है IAF की ताकत?
Feb 23, 2026 | 09:06 AMHoli 2026: होली की मस्ती में भी दिखना है कूल? लड़कों के लिए ये 5 आउटफिट्स हैं एकदम परफेक्ट
Feb 23, 2026 | 09:00 AMअमरावती में 50 फीट गहरी खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौके पर मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार
Feb 23, 2026 | 08:59 AMजानें क्यों फायदेमंद है कार का बेस वेरिएंट खरीदना? एक नहीं 5 गुना होगा प्राॅफिट
Feb 23, 2026 | 08:58 AMमुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Feb 23, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














