PM मोदी के मॉडल को अपनाएंगे ट्रंप, पीएम किसान निधि की तरह अमेरिका में देंगे लोगों को पैसे

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी लोगों को 2000 डॉलर टैरिफ डिविडेंट देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
Trump will adopt PM Modi model and Will give money to people in America
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप। इमेज-सोशल मीडिया।
Updated on

US 2000 Dollar Divident: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को टैरिफ नीति को और सख्त बनाते हुए कहा कि अमेरिका के अमीर लोगों को छोड़कर हर अमेरिकी को जल्द ही प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ में से 2000 डॉलर देंगे। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा,जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं वे मूर्ख हैं! उनकी इस घोषणा को भारत की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना की तर्ज पर ट्रंप ने यह ऐलान किया है। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देती है। केंद्र सरकार हर साल प्रति किसान 6000 रुपये 3 किस्तों में देती है। केंद्र सरकार हर 4 महीने में 2000 रुपये किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है।

सबसे अमीर देश अमेरिका: ट्रंन

अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके प्रशासन ने अमेरिका को दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बना दिया है। यहां कोई महंगाई नहीं है। शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ट्रिलियंस डॉलर टैरिफ से कमा रहा। इस रकम का इस्तेमाल 37 ट्रिलियन डॉलर का देश का कर्ज को चुकाने में होगा। इससे पहले अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने अगस्त 2025 में सीएनबीसी को एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रशासन का फोकस टैरिफ राजस्व से राष्ट्रीय कर्ज को घटाने पर है।

नहीं बताया 2000 डॉलर कब और किन शर्तों पर दिए जाएंगे

अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जनता को कम-से-कम 2000 डॉलर का टैरिफ डिविडेंड दिया जाएगा। इस योजना का लाभ अमीर लोगों को नहीं दिया जाएगा। यह राशि सिर्फ जरूरतमंद लोगों को दी जाएगी। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि लोगों को मिलने वाले 2000 डॉलर कब और किन शर्तों पर दिए जाएंगे। राष्टपति ने अपने पोस्ट में अमेरिका की रिकॉर्ड ब्रेकिंग आर्थिक उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 401k निवेश अब तक के सबसे ऊंचे हैं। कारखाने और इंडस्ट्रीज पूरे देश में बढ़ रहे हैं।

कब शुरू हुई थी पीएम किसान निधि योजना?

केंद्र सरकार ने साल 2019 में शुरू की गई थी। पीएम किसान योजना की पिछली 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसमें 20,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com