वो मुझे रोक नहीं पाऐंगे... WCD फायरिंग पर आया ट्रंप का पहला रिएक्शन, बोले- सीक्रेट सर्विस ने बेहतरीन काम किया

Gunshot in DC WCD 2026: White House डिनर में हुई फायरिंग के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की और बताया कि कैसे हथियारों से लैस हमलावर ने अंदर घुसने की कोशिश की।
Shots Fired at Press Dinner in White House
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shots Fired at Press Dinner in White House: वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम स्थल पर गोलियां चलने की घटना सामने आई। डिनर पार्टी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल थी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को खाली कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

ट्रंप ने इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, यह पूरी तरह “अनएक्सपेक्टेड” था, लेकिन सीक्रेट सर्विस और अन्य लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने बेहद तेजी से और प्रभावी तरीके से कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति कई हथियारों के साथ सुरक्षा चेकपॉइंट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे सुरक्षाबलों ने तुरंत पकड़ लिया। ट्रंप ने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहादुरी और तेजी से स्थिति को संभाला।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, इस घटना से जुड़ा वीडियो भी पारदर्शिता और स्पष्टता के लिए जारी किया गया है, जिसमें संदिग्ध की गतिविधियां और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता को सच्चाई दिखाने के लिए उठाया गया है।

हमले के बाद कार्यक्रम रद्द

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने कार्यक्रम को जारी रखने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने इसे रद्द करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी था, इसलिए इवेंट को बीच में ही रोक दिया गया।

घटना के दौरान ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिए गए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

जांच में जुटी एजेंसियां

ट्रंप ने यह भी बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है और उसके पास कई हथियार थे। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

उन्होंने आगे बताया कि एक सुरक्षा अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन वह बुलेटप्रूफ वेस्ट की वजह से बच गया। ट्रंप ने कहा कि अधिकारी अब सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साहस और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से बड़ी घटना टल गई।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com