- Hindi News »
- World »
- Trump Urges Starmer Military Action On Illegal Migration
इमिग्रेशन रोकना है…आर्मी उतारो, फिर चौधरी बने ट्रंप, बिना मांगे ब्रिटिश PM को दे दी नसीहत
Donald Trump in UK: डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से अनियमित प्रवासन रोकने को कहा, जरूरत पड़ने पर सेना के इस्तेमाल की सलाह दी और चेताया कि यह देशों को भीतर से बर्बाद कर सकता है।
- Written By: अक्षय साहू

कीर स्टार्मर, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump UK Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ट्रंप ने गुरूवार को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स किंग तृतीय और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से आधिकारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्टार्मर को सलाह दी कि अनियमित प्रवासन को रूकने के लिए सेना का सहारा लेने के लिए कहा।
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियंत्रित इमिग्रेशन देशों को अंदर से बर्दाद कर देगा। उन्होंने कहा अनियमित प्रवासन को रूकने के लिए के लिए अगर उन्हें सेना की मदद लेने की जरूरत पड़े, तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। ब्रिटेन में हाल ही में बढ़ते इमिग्रेशन को लेकर राजधानी लंदन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे।
अवैध अप्रवासियों को रोकने की जरूरत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “लोग आ रहे हैं, और मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि मैं इसे रोकूँगा।” उन्होंने आगे कहा, “इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप सेना को बुलाते हैं या कौन-से उपाय अपनाते हैं, लेकिन अगर इसे रोका नहीं गया तो यह देशों की आंतरिक संरचना को तहस-नहस कर देगा।”
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन! 30 मिसाइल साइट्स अब भी एक्टिव, क्या बढ़ेगा तनाव?
Chinese Spy Mayor: अमेरिका में चीनी जासूस मेयर एलीन वांग ने कबूला अपना गुनाह, हो सकती है 10 साल की सजा
Trump China Visit: ईरान संकट के साये में ट्रंप का ऐतिहासिक चीन दौरा, जिनपिंग से करेंगे बड़ी डील
नवभारत विशेष: ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात क्या गुल खिलाएगी ? बातचीत का मुख्य मुद्दा व्यापार होगा
हालांकि, ट्रंप की इस तीखी टिप्पणी के दौरान प्रधानमंत्री स्टार्मर इस मुद्दे को कूटनीति और सहयोग के जरिए सुलझाने की वकालत करते नजर आए। उन्होंने फ्रांस के साथ हुए उस वापसी समझौते पर जोर दिया, जिसके तहत छोटी नावों में इंग्लिश चैनल पार करने वाले बिना दस्तावेज प्रवासियों को फ्रांस वापस भेजा जाता है, और इसके बदले फ्रांस से वैध शरणार्थियों की एक समान संख्या को ब्रिटेन में स्वीकार किया जाता है।
स्टार्मर ने कहा, “महत्वपूर्ण यह है कि हम यह दिखा सकें कि यह किया जा सकता है।” उन्होंने कहा, “हमारा मकसद एक सुरक्षित, निष्पक्ष और प्रभावी प्रणाली को स्थापित करना है और यह साबित करना है कि यह काम कर सकती है।”
यह भी पढ़ें: मैक्रों की पत्नी औरत या मर्द? US कोर्ट में पेश किए जाएंगे सबूत, जाने कहां सामने आई थी ये बात
ब्रिटेन में ट्रंप का भव्य स्वागत
विंडसर कैसल में राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, वहीं ऐतिहासिक चेकर्स एस्टेट में प्रधानमंत्री स्टार्मर ने उन्हें आमंत्रित किया। ट्रंप ने ब्रिटेन के आतिथ्य की सराहना की और राजा को “एक महान सज्जन और एक महान राजा” बताया।इस यात्रा के दौरान एक ऐतिहासिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य ट्रांसअटलांटिक अनुसंधान सहयोग और निजी निवेश को बढ़ावा देना है।
Trump urges starmer military action on illegal migration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में सियासत गरमाई, NCP की नई सूची से बढ़ीं चर्चाएं, प्रफुल पटेल-तटकरे पर क्यों उठे सवाल?
May 13, 2026 | 12:44 PMइंदौर में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, TPS-4 क्षेत्र में 20 अवैध कब्जे ध्वस्त, तैनात रहा भारी पुलिस बल
May 13, 2026 | 12:40 PMSunny Leone Net Worth: फिल्मों से नहीं, इन 10 बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं सनी लियोनी, जानें नेटवर्थ
May 13, 2026 | 12:32 PMअकोला मनपा में हंगामा: पार्षद ने की औरंगजेब की शिवाजी महाराज से तुलना; ‘ई-घंटागाड़ी’ शुल्क पर भी उठे सवाल
May 13, 2026 | 12:32 PMनागपुर यूनिवर्सिटी ने जारी किए लंबित शीतकालीन परीक्षा परिणाम, देरी पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण
May 13, 2026 | 12:28 PMतमिलनाडु: फ्लोर टेस्ट में पास हुई TVK, 144 विधायकों ने दिया साथ, 22 ने किया नजरअंदाज! DMK ने नहीं डाला वोट
May 13, 2026 | 12:27 PMMumbai Vegetable Prices: मुंबई में दिखने लगा गर्मी का असर, हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर
May 13, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














