राष्ट्रपति होना खतरनाक, डिनर पार्टी में हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा बयान, बोले- पहले से…
Trump on WHCD Shooting: व्हाइट हाउस डिनर में हुए हमले पर ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति होना खतरनाक पेशा है।" उन्होंने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी को सराहा और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने का संकल्प लिया।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Reaction WHCD Shooting: व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति होना खतरनाक पेशा है और इस तरह की हिंसक घटनाएं उनकी नौकरी का हिस्सा बन चुकी हैं। ट्रंप ने कहा कि हमलावर की पहचान और मंशा के बारे में और जानकारी जल्द सामने आएगी, लेकिन “दुनिया एक हिंसक जगह है” और जब कोई प्रभावशाली होता है, तो लोग उसे निशाना बनाते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के दौरान तेजी से कार्रवाई करने के लिए सीक्रेट सर्विस की सराहना की। उन्होंने बताया कि हमलावर उस बॉलरूम से काफी दूर था, जहां वे मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के कपड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि “मैं इतने सारे टक्सीडो और खूबसूरत ड्रेसेज देख रहा था।” उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम को बाद में फिर से आयोजित किया जाएगा और इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा।
सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को किया गिरफ्तार
अमेरिकी अधिकारियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि उसकी मंशा अब तक स्पष्ट नहीं है। यूएस अटॉर्नी जीनाइन पिरो ने बताया कि संदिग्ध पर फिलहाल दो आरोप लगाए गए हैं आग्नेयास्त्र का इस्तेमाल और खतरनाक हथियार से एक अधिकारी पर हमला। उन्होंने कहा कि आगे जांच के आधार पर और आरोप भी जोड़े जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Trump Hormuz Toll: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत शुल्क का अपना प्रस्ताव लिया वापस
US Iran War: अमेरिका के ईरान पर नए हवाई हमले, गल्फ में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर IRGC का पलटवार
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
वॉशिंगटन डीसी पुलिस के मुताबिक, हमलावर के पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू समेत कई हथियार थे। शुरुआती जांच में किसी और के शामिल होने के संकेत नहीं मिले हैं। संदिग्ध की पहचान कोल टॉमस एलन (31) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है।
मामले की जांच में जुटी FBI
ट्रंप ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई ट्रे गिरने की आवाज आई है, लेकिन मेलानिया ट्रंप ने तुरंत समझ लिया कि यह गोलीबारी है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को पहचान लिया।
यह भी पढ़ें- कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि एजेंसी बरामद हथियारों की जांच कर रही है और गवाहों से पूछताछ जारी है। ट्रंप ने इस घटना के बाद और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
