मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप ने चली बड़ी चाल, हर नागरिक को $5,000 देने का किया वादा, कहा- बहुत पैसा कमा रहे हैं

US Midterm Elections 2026: डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अगर नवंबर मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन जीतते हैं, तो वह हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को $5,000 का लाभांश देंगे।
 Donald Trump US Midterm Elections
डोनाल्ड ट्रंप(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Announces $5,000 Dividend For US Citizen: अमेरिका में नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अगर नवंबर में रिपब्लिकन जीतते हैं, तो वह देश के हर वयस्क नागरिक को 5000 अमेरिकन  डॉलर का लाभांश देंगे। उन्होंने यह बात 2026 के रिपब्लिकन कन्वेंशन के दौरान अपना कीनोट एड्रेस देते हुए कही।

ट्रंप ने अपनी बात में कहा कि उनके प्रशासन में अमेरिका की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ी है। उन्होंने 5000 अमेरिकी डॉलर देने का ऐलान करते हुए दावा किया कि अमेरिका बहुत सारा पैसा कमा रहा है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने किया अच्छा प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि, वह यह पैसे इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि उनके  नेतृत्व में अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति ने इस योजना को ट्रंप डिविडेंड नाम दिया है। हालांकि उन्होंने इसके साथ ही एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि जो पैसे आपको मिलेंगे अमेरिका में ही खर्च करना होगा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग यह पैसा लेकर कनाडा, चीन या जर्मनी जाए और वहां खर्च करें। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में लोगों को यह नहीं बताया कि पैसे पाने के लिए उन्हें किन शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं किया कि सरकार लोगों तक यह रकम कैसे पहुंचाएगी। 

1.22 ट्रिलियन डॉलर खर्च करेगा ट्रंप प्रशासन

एक अनुमान के मुताबिक, पूरी दुनिया में लगभग  24.5 करोड़ वयस्क अमेरिकी नागरिक हैं। योजना के मुताबिक, अगर हर अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर दिए जाते हैं, तो ट्रंप प्रशासन को इसके लिए करीब 1.22 ट्रिलियन डॉलर (करीब 116 लाख करोड़ रुपये) खर्च करना होगा। हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में अमेरिका में रहने वाले नागरिकों की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी इस योजना से देश से बाहर रहने वाले 20 लाख अमेरिकी नागरिकों इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

फिलहाल ट्रंप की इस योजना को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रंप प्रशासन ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि सरकार यह कैसे जांचेगी कि डिविडेंड का पैसा अमेरिका में खर्च हुआ है या किसी दूसरे देश में। इसके अलावा अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि उम्र के अलावा आय या किसी दूसरी योग्यता को इस योजना में शामिल किया जाएगा या नहीं। 

 Donald Trump US Midterm Elections
कीव पर फिर बरसा रूस का कहर, ड्रोन हमले में 1 की मौत और 14 घायल, कई रिहायशी इमारतें तबाह

चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी जंग

ट्रंप ने इसके अलावा दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग आने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद समाप्त हो जाएगी। उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह इस उम्मीद में इंतजार कर रहा है कि अमेरिका में सियासी सत्ता में बदलाव से उसे परमाणु हथियार बनाने की इजाजत मिल जाएगी। वे चुनाव पर असर डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि हम वहां अच्छे, कमजोर लोगों का एक ग्रुप बना सकें और उन्हें अकेला छोड़ सकें और उन्हें परमाणु हथियार बनाने दें।