कीव पर फिर बरसा रूस का कहर, ड्रोन हमले में 1 की मौत और 14 घायल, कई रिहायशी इमारतें तबाह

Kyiv Drone Attack: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने घातक ड्रोन से फिर हमला किया है, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित 14 लोग घायल हुए हैं, कई आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
Russia Deadly Drone Attack On Kyiv
कीव पर रूस का ड्रोन हमला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Russia Deadly Drone Attack On Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ताजा ड्रोन हमले में एक महिला की मौत और दो बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों के घायल होने की खबर है। हमले में कई रिहायशी इमारतों और अन्य प्रॉपर्टीज को नुकसान पहुंचा है।

लोकल अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन गिरने के बाद कई जगह आग लग गई। अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनेर की कीव विजिट के दौरान आए शॉर्ट पॉज के बाद यह हमला हुआ है। इससे पहले 8 सितंबर को हुए बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले में भी पांच लोगों की मौत हुई थी।

दिनिप्रोव्स्की जिले में 9 मंजिला इमारत पर हमला

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, रूसी जेट-ऑपरेटेड ड्रोन ने राजधानी के दिनिप्रोव्स्की और दार्नित्स्की जिलों में रिहायशी इलाकों को टारगेट बनाया। दोपहर करीब 4:21 बजे दिनिप्रोव्स्की जिले में एक ड्रोन 9 मंजिला रिहायशी इमारत से टकरा गया।

हमले के बाद इमारत में भीषण आग लग गई। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, इस घटना में एक महिला की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए। घायलों में 15 और 16 साल के दो टीनएजर्स भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत मेडिकल असिस्टेंस दी गई।

24 मंजिला इमारत में भी लगी आग

इससे पहले सुबह करीब 8 बजे दार्नित्स्की जिले में एक 24 मंजिला रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल पर ड्रोन अटैक के बाद आग लग गई। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हुए।

दोपहर 12:50 बजे इसी जिले के एक ओपन एरिया में ड्रोन का मलबा गिरने के बाद आग भड़क उठी। इसके कुछ देर बाद 1:27 बजे दिनिप्रोव्स्की जिले में कम्फर्ट टाउन रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के पास एक वेयरहाउस में भी ड्रोन गिरने से आग लग गई।

6 घंटे से ज्यादा समय तक बजते रहे सायरन

ड्रोन हमलों के बीच कीव में 6 घंटे से अधिक समय तक एयर अटैक अलर्ट और सायरन जारी रहा। हमले की वजह से कई इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई और इमरजेंसी सर्विसेज को एक्टिव किया गया।

लोकल अधिकारियों के अनुसार, यह हमला अमेरिकी दूतों स्टीव विटकॉफ और जारेड कुश्नर की कीव विजिट के दौरान आए शॉर्ट पॉज के बाद हुआ। इससे एक दिन पहले 8 सितंबर को रूस के बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले में 5 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

Russia Deadly Drone Attack On Kyiv
श्रीलंका सेना के लिए AI फैसिलिटी बनाने में मदद करेगा भारत, राजनाथ सिंह ने श्रीलंका में की घोषणा

कीव ओब्लास्ट में भी भारी नुकसान

कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूरे कीव ब्लास्ट में भी हमलों से नुकसान हुआ है। रीजनल लेवल पर दो लोगों की मौत और दो बच्चों समेत सात लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है।

एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक कुल 31 प्रॉपर्टीज डैमेज हुई हैं। इनमें 11 प्राइवेट हाउस, 2 अपार्टमेंट बिल्डिंग्स, 5 प्रोडक्शन और वेयरहाउस फैसिलिटीज, 1 एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, 1 यूटिलिटी बिल्डिंग और 12 व्हीकल्स शामिल हैं।

लगातार हो रहे हमलों ने कीव में सिविलियन सेफ्टी और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अलग-अलग घटनाओं से जुड़े मिलिट्री क्लेम्स की इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन उपलब्ध नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com