गोलीबारी से पहले एंकर ने मेलानिया को कहा था विधवा… टिप्पणी पर भड़की फर्स्ट लेडी, ट्रंप ने भी जमकर लगाई क्लास
Jimmy Kimmel Melania Trump Controversy: जिमी किमेल के मेलानिया ट्रंप पर किए गए विवादित मजाक ने अमेरिका में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने किमेल को 'कायर' बताते हुए बर्खास्तगी की मांग की है।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप दंपत्ति जिमी किमेल के विधवा वाले मजाक से नाराज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jimmy Kimmel Said Melania Trump Look Like Expectant Widow: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर इवेंट में हुई गोलीबारी के बाद एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें अमेरिकी टीवी होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल के पुराने मजाक ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। इस टिप्पणी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पिछले हफ्ते अपने शो जिमी किमेल लाइव के एक एपिसोड में किमेल ने डिनर इवेंट का मजाक उड़ाते हुए फर्स्ट लेडी पर टिप्पणी की थी, जिसे ट्रंप परिवार ने आपत्तिजनक बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किमेल ने अपने मोनोलॉग में मेलानिया को गर्भवती विधवा बताया था, जिसे अभद्र और अनुचित माना गया।
मेलानिया ने किमेल को बताया कायर
इस बयान के बाद मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए किमेल को “कायर” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किमेल की भाषा नफरत फैलाने वाली और समाज को बांटने वाली है। उनके अनुसार, इस तरह की टिप्पणियां कॉमेडी के दायरे में नहीं आतीं, बल्कि यह अमेरिका के भीतर राजनीतिक विभाजन को और बढ़ावा देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: AI की दुनिया से ChatGPT का काम खत्म! चीन के KIMI के सामने सब फेल, ट्रंप के नाक के नीचे छिड़ी नई जंग
दक्षिण कोरिया सीमा पर भटका अमेरिकी सैन्य ड्रोन; उत्तर कोरियाई सीमा के पास हड़कंप, इलाके कराए गए खाली
धार्मिक जुलूस पर विवाद से सुलग उठा नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगाया गया कर्फ्यू, तीन की मौत से भड़के लोग
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास
मेलानिया ने अपने बयान में ABC से भी सवाल किया कि वह कब तक ऐसे व्यवहार को सहन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि किमेल जैसे लोगों को हर दिन दर्शकों के सामने नफरत फैलाने का मंच नहीं मिलना चाहिए और अब नेटवर्क को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए।
ट्रंप ने भी एंकर पर बोला हमला
कुछ घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए किमेल की टिप्पणियों को “हिंसा भड़काने वाली और घृणित” बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह किमेल की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस बार मामला बेहद आपत्तिजनक है। ट्रंप ने मांग की कि डिज्नी और ABC को किमेल को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले से ही राजनीतिक बयानबाजी और मीडिया की भूमिका को लेकर अमेरिका में बहस जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी किमेल अपने व्यंग्य और तीखे राजनीतिक मजाकों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इंडिया-न्यूजीलैंड FTA: रोजगार के अवसरों और निवेश का नया अध्याय, जानें समझौते की 5 बड़ी बातें
किमेल के खिलाफ पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
पिछले साल सितंबर में ABC ने किमेल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई उस समय हुई थी जब ब्रेंडन कार ने किमेल के चुटकुलों पर आपत्ति जताते हुए नेटवर्क को चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में ABC ने उन्हें फिर से शो में वापसी की अनुमति दे दी थी।
