जल्दी डील करो वरना अंजाम और बुरा होगा, ईरान को ट्रंप ने दी खुली धमकी, बोले- अगली बार…
इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए भयंकर हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि, "मैंने ईरान को कई बार अवसर दिया, लेकिन ईरान नहीं माना उन्होंने कहा कि अब समझौता कर लो, नहीं तो अगली बार सब कुछ समाप्त हो..
- Written By: अमन उपाध्याय
जल्दी डील करो वरना अंजाम और बुरा होगा, ईरान को ट्रंप ने दी खुली धमकी, (डिजाइन फोटो)
वांशिगटन: मध्य पूर्व में स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है। इजरायल ने ईरान के परमाणु सुविधाओं और आवासीय क्षेत्रों पर भारी बमबारी की, जिससे बाद ईरान को भारी विनाश का सामना करना पड़ा है। इस हमले से गंभीर रूप से प्रभावित ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इस हमले के बारे में पहले से पता था।
उन्होंने ईरान से कहा कि अभी भी परमाणु समझौता करने का मौका है, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने ईरान को कई अवसर दिए हैं, लेकिन अगर अब भी समझौता नहीं हुआ, तो आगे की कार्रवाई और भी भयावह होगी।
खामेनेई ने घटना को युद्ध की घोषणा बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है जब इजरायल ने ईरान के “परमाणु कार्यक्रम के केंद्र” को निशाना बनाने का दावा किया है। इस हमले में ईरानी सेना के प्रमुख मोहम्मद बाघेरी, रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हुसैन सलामी सहित छह प्रमुख परमाणु विशेषज्ञों की मौत हो गई। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस घटना को “युद्ध की घोषणा” बताते हुए “कठोर जवाबी कार्रवाई” की धमकी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
मौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Iran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
जवाबी कार्रवाई की कोई हद नहीं होगी
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइल हमलों के कारण कई इमारतें नष्ट हो गई हैं और कुछ नागरिकों की जान भी चली गई है। ईरान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र लिखकर तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है और इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। ईरानी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा है कि “अब हमारी जवाबी कार्रवाई की कोई हद नहीं होगी।”
महायुद्ध की आहट! कई देशों ने अपने एयरस्पेस किए बंद, इजरायल ने किया है खामेनेई पर बड़ा वार
सब कुछ तबाह हो जाए इससे पहले कर लो समझौता
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, “मैंने ईरान को कई बार समझौते का मौका दिया, लेकिन वे पूरी तरह सहमत नहीं हुए। मैंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर वे नहीं मानेंगे, तो परिणाम उनकी कल्पना से भी बदतर होंगे। अमेरिका दुनिया के सबसे शक्तिशाली हथियार बनाता है, और इजराइल के पास ये हथियार बड़ी संख्या में मौजूद हैं और वे उनका प्रयोग करना भी जानते हैं।
ईरान के कुछ नेताओं ने धमकियां दीं, लेकिन वे नहीं जानते थे कि उनका क्या हश्र होगा। अब वे मारे जा चुके हैं, और अगर ईरान ने समझौता नहीं किया, तो स्थिति और भी भयानक होगी। अभी तक बहुत विनाश हो चुका है, लेकिन अभी भी इसे रोका जा सकता है। अगला हमला और भी विनाशकारी होगा। ईरान को समझौता करना चाहिए, इससे पहले कि सब कुछ तबाह हो जाए।”
