Iran Claims A Big Bet On The US War: अमेरिका और ईरान के युद्ध का प्रभाव पूरी दुनिया पर है। कच्चे तेल की किमतों में बढोत्तरी से पूरी दुनिया में महंगाई अपने चरम पर हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। 2 अक्टूबर को अलबामा में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा और संभव है कि यह युद्ध नवंबर में अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद समाप्त हो जाए।
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द खत्म होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ युद्ध की वजह से ईरान को भारी नुकसान हुआ है और देश को अपनी बुनियादी ढांचा व्यवस्था दोबारा खड़ा करने में कई साल लग सकते हैं।
ट्रंप का यह बयान एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आया है। इस रैली में ट्रंप ने अपने पहले के उस बयान को भी स्पष्ट करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा युद्ध को कुछ हफ्तों में खत्म करने की बात कही थी। ट्रंप ने उस बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था और अमेरिका ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है।
ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध समाप्त होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। हालांकि, दूसरी ओर अमेरिका की सैन्य गतिविधियां पूरी तरह कम होने के संकेत नहीं दिखा रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका की अतिरिक्त सैन्य ताकत मध्य-पूर्व की ओर बढ़ रही है और क्षेत्र में 3 अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर समूह मौजूद हो सकते हैं।
ईरान के साथ बातचीत की स्थिति
ईरान और अमेरिका के बीच 7 महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। दोनों देश युद्ध विराम की कोशिश किए लेकिन कोशिश विफल रही। इसी बीच ईरान की ओर से युद्ध समाप्त करने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर अमेरिका की प्रतिक्रिया भी पहुंच चुकी है। कतर और पाकिस्तान जैसे मध्यस्थ राजनयिक समाधान की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों देशों की तरफ से अभी किसी स्थायी समझौते की घोषणा नहीं हुई है।
यानी ट्रंप का जल्द युद्ध खत्म होगा वाला बयान फिलहाल उनका दावा है, युद्ध खत्म होने की आधिकारिक घोषणा नहीं। वहीं, उसी समय अमेरिकी प्रशासन ईरान को लेकर सैन्य और कूटनीतिक दोनों विकल्पों पर विचार कर रहा है।