अमेरिकी आसमान में ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंचा, जांच शुरू

Trump Helicopter Near: वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप का हेलीकॉप्टर और एक पैसेंजर विमान आसमान में बेहद करीब आ गए थे। जिसकी अब अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं।
Trump Helicopter Near Passenger Plane
डोनाल्ड ट्रंप हेलीकॉप्टर फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Trump Helicopter Near Passenger Plane: अमेरिका के वॉशिंगटन के आसमान में मंगलवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक की घटना सामने आई है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहा मरीन वन हेलीकॉप्टर और एक पैसेंजर प्लेन आसमान में एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। इस गंभीर मामले की जांच अब सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं क्योंकि यह बड़ा मामला है।

व्हाइट हाउस और विमानन नियामक संस्था एफएए ने तुरंत बयान जारी कर स्पष्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी समय किसी खतरे में नहीं थे। अधिकारियों ने कहा कि मरीन वन के पायलट दुनिया के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं जो विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा सुनिश्चित करना जानते हैं। इस घटना के बाद आसमान में सुरक्षा नियमों को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सुरक्षा नियमों के अनुसार मरीन वन हेलीकॉप्टर और किसी भी यात्री विमान के बीच कम से कम 1.5 मील की दूरी और 500 फीट की ऊंचाई का अंतर होना अनिवार्य है। लेकिन इस घटना के दौरान दोनों विमानों के बीच की सुरक्षित दूरी अचानक कम होकर केवल 1 मील से भी कम रह गई थी।

उस समय अमेरिकन एयरलाइंस की सहयोगी कंपनी एनवॉय एयर का एम्ब्रेयर ई-170 विमान वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था। वहीं राष्ट्रपति का मरीन वन हेलीकॉप्टर एंड्रयूज एयर फोर्स बेस की ओर आगे बढ़ रहा था। वहां पहुंचकर राष्ट्रपति ट्रंप को अपने विशेष विमान में सवार होकर कैलिफोर्निया की यात्रा पर जाना था, लेकिन रास्ते में यह घटना घट गई।

Trump Helicopter Near Passenger Plane
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में इन्फ्लुएंसर की सरेआम गोली मारकर हत्या

पुरानी हवाई टक्कर का भयावह इतिहास

अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड यानी एनटीएसबी ने कहा है कि वे 4 अगस्त को हुई इस घटना की पूरी संजीदगी से जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि जनवरी 2025 में वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई थी। उस भीषण हवाई हादसे में करीब 67 लोगों की जान चली गई थी।

उस भयावह हादसे के बाद विमानन नियामक संस्था एफएए ने एयरपोर्ट के पास सुरक्षा नियमों को बहुत अधिक सख्त कर दिया था। अब इस ताजा घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल की फिर से समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी बड़ी चूकों को रोका जा सके। फिलहाल दोनों पायलटों से एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क और बातचीत की गहन जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com