-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trump H1b Visa Fee Hike Reasons Unemployment National Security
H-1B Visa: ट्रंप ने गिनाए फीस बढ़ाने के 9 कारण, बेरोजगारी, विदेशी भर्ती और राष्ट्रीय सुरक्षा शामिल
- Written By: अक्षय साहू
H-1B Visa News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने H-1B वीजा फीस 1,000 डॉलर से बढ़ाकर 100,000 डॉलर कर दी है, जिससे भारत के करीब 4 लाख वीजाधारकों पर असर पड़ेगा और बड़ी कंपनियों की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Administration on H-1B Visa: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस को एक हजार डॉलर से बढ़ाकर अब 100,000 डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया है। यह फैसला भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका में करीब 4 लाख भारतीय H-1B वीजा पर काम कर रहे हैं।
इस फैसले से बड़ी कंपनियों जैसेएप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और टेस्ला की काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। ट्रंप सरकार को इस निर्णय पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने इसका बचाव करते हुए 9 कारण बताए हैं। आइए जानते हैं वो कारण क्या हैं।
1. IT सेक्टर में H-1B वीजा धारकों की संख्या बढ़ रही है
सरकार का कहना है कि 2003 में आईटी सेक्टर की 32% नौकरियां H-1B वीजा वालों के पास थीं, लेकिन 2025 तक ये संख्या 65% से ज्यादा हो सकती है। इससे अमेरिका की विदेशी कर्मचारियों पर निर्भरता बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
2. अमेरिकी STEM ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी
रिपोर्ट्स के अनुसार कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग जैसे विषयों के अमेरिकी ग्रेजुएट्स की बेरोजगारी दर 6% से ज्यादा है, जो कि अन्य विषयों के मुकाबले काफी अधिक है। इसका कारण H-1B वीजा से आई विदेशी वर्कफोर्स को माना जा रहा है।
3. STEM क्षेत्र में विदेशी कर्मचारियों की संख्या बढ़ी
2000 से 2019 के बीच STEM क्षेत्रों में विदेशियों की संख्या दोगुनी हो गई, जबकि कुल रोजगार में केवल 44% की वृद्धि हुई। इससे अमेरिकी युवाओं को कम मौके मिले हैं।
4. राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा
सरकार का मानना है कि विदेशी वर्कर्स पर निर्भरता से टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
5. अमेरिकियों को उनके रिप्लेसमेंट को ट्रेनिंग देनी पड़ती है
कुछ कंपनियां अमेरिकी कर्मचारियों को ही H-1B वीजा पर आए नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने को मजबूर करती हैं, जिससे यह प्रोग्राम आउटसोर्सिंग का जरिया बन गया है।
6. सुधार की दिशा में कदम
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि श्रम विभाग अब यह सुनिश्चित करेगा कि H-1B वीजा धारकों को बहुत कम वेतन न मिले। साथ ही, उच्च वेतन और कुशल लोगों को वीजा में प्राथमिकता दी जाएगी।
7. अमेरिकियों की छंटनी और विदेशियों की भर्ती
कुछ कंपनियों ने 2025 में 16,000 अमेरिकियों की नौकरी छीन ली और उनकी जगह H-1B वीजा धारकों को कम पैसे में रख लिया।
8. घरेलू वर्कफोर्स संकट
सरकार का कहना है कि H-1B वीजा के कारण अमेरिकी नागरिकों की नौकरी के मौके घट रहे हैं और युवा कम वेतन से परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: H-1B Visa: वन-टाइम फीस, पुराने वीजा धारकों पर क्या असर? अमेरिका से ट्रंप प्रशासन का आ गया स्पष्टीकरण
9. अमेरिका-प्रथम नीति
ट्रंप सरकार का दावा है कि उन्होंने ज्यादातर नौकरियां अमेरिकी नागरिकों को दी हैं और अवैध अप्रवासियों को बाहर रखा है ताकि सरकारी ट्रेनिंग और संसाधन सिर्फ अमेरिकियों के लिए रहें।
Trump h1b visa fee hike reasons unemployment national security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













