‘ईरान सड़कछाप बमों का राजा…कभी’, अपनी हरकतों से बाज नहीं आए ट्रंप, परमाणु बम को लेकर कर दिया बड़ा दावा
US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सड़कछाप बमों का 'राजा' बताया, उसके परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार बनाए, तो अमेरिका सभी विकल्पों का उपयोग करेगा।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सड़कछाप बमों का राजा बताया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump Threatens Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान ईरान पर तीखा हमला बोला। ट्रंप ने ईरान के शासन का मजाक उड़ाते हुए उन्हें सड़कछाप बमों का ‘राजा’ बताया। उन्होंने कहा कि ईरान का प्रशासन और इसके खूनी प्रॉक्सी दशकों से केवल आतंकवाद, मौत और नफरत फैलाते रहे हैं। इन प्रॉक्सी ने हजारों अमेरिकी सैनिकों को मारा और लाखों लोगों को रोडसाइड बमों से घायल किया। ट्रंप ने कहा, “वे सड़कछाप बमों के राजा हैं।”
इसके अलावा ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए ट्रंप ने कहा, “मेरा पसंदीदा तरीका कूटनीति है, लेकिन एक बात तय है कि दुनिया के नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक को परमाणु हथियार नहीं मिलने देंगे।” ट्रंप ने ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी को खत्म करने का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने सुलेमानी को खत्म किया था, और इसका बड़ा असर हुआ। वह रोडसाइड बमों का ‘फादर’ था।”
PRESIDENT TRUMP on IRAN: My preference is to solve this problem through diplomacy, but one thing is certain: I will NEVER allow the world’s number one sponsor of terror to have a nuclear weapon. We have to be strong. It’s called peace through strength. pic.twitter.com/0CPKHtvQDt — Department of State (@StateDept) February 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
ईरान ने विकसीत की खतरनाक मिसाइलें
डोनाल्ड ट्रंप यह भी दावा किया कि ईरान ने यूरोप और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने वाली मिसाइलें विकसित कर ली हैं और अब वे जल्द ही अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलों पर काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “हमने उनके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दिया था, लेकिन वे फिर से इसे शुरू कर रहे हैं और अपनी खतरनाक योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।”
Trump talks about Iran, calls them a ‘REGIME’ AND ‘KINGS OF THE ROADSIDE BOMB’ — Hegseth with big smile Think Trump just listens to whatever Bibi wants? pic.twitter.com/VSeXaJE9e4 — RT (@RT_com) February 25, 2026
संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे और वे ट्रंप की बातों पर तालियां बजा रहे थे। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश जारी रखते हैं तो अमेरिका सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।
यह भी पढ़ें: इधर PM मोदी हुए इजरायल के लिए रवाना…उधर लैंड हुई कई अमेरिकी F-22 फाइटर जेट, ईरान में क्या है होने वाला?
ईरान ने हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या की
उन्होंने ईरान के मानवाधिकार उल्लंघन का भी जिक्र करते हुए कहा, “ईरान ने हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या की है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान डील चाहता है, लेकिन यह “पवित्र शब्द” नहीं कह रहा कि वे कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे। ये टिप्पणियां ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच आई हैं, जहां ट्रंप ने पहले भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले कराए थे।
