Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के करीबी नवारो ने ब्राह्मण को बताया मुनाफाखोर, BJP के साथ विपक्षी नेताओं ने लगा दी क्लास

US Tariff Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उनके बयान पर भाजपा और विपक्षी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 01, 2025 | 06:27 PM

पीटर नवारो (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Advisor Peter Navarro: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन भारत को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। अब उनके सलाहकार पीटर नवारो ने भी भारत के खिलाफ तीखे बोल बोलने शुरू कर दिए हैं। नवारो ने हाल ही में एक बयान में भारतीय ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए उन पर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया है।

नवारो अपने बेसिर-पैर के बयान में आरोप लगाया कि भारत में ब्राह्मण दूसरे समुदाय के लोगों से ज्यादा कमा रहे हैं। हालांकि उनका यह बयान अब उनपर ही भारी पढ़ता नजर आ रहा है। नवारो के बयान पर देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ-साथ कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

ब्राह्मण पर लगाए गंभीर आरोप

पीटर नवारो ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को दिए एक इंटरव्यू में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें एक महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि भारतीय नेतृत्व रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ सहयोग क्यों कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत ने UNSC में पाकिस्तान को धोया…आतंकवाद पर शहबाज सरकार का डबल स्टैंडर्ड एक्सपोज, आतंकी प्रोपेगैंडा फेल

साउथ कोरिया से नाराज हुए ट्रंप! लगा दिया 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ, बोले- गंभीरता से नहीं लिया तो…

अमेरिका के बिना यूरोप की औकात…भारत से ट्रेड डील के बीच EU को NATO चीफ ने ये क्या कह डाला?

भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक: 22 देशों के साथ रणनीतिक संबंधों पर होगी चर्चा

इसके बाद नवारो ने कहा ब्राह्मणों पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता को यह समझने की जरूरत है कि वास्तव में हो क्या रहा है। उनके अनुसार, कुछ प्रभावशाली वर्ग विशेष रूप से ब्राह्मण आम जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं, और इसे रोका जाना चाहिए।

विपक्षी नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

नवारो के बयान को लेकर भारतीय नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने भारत-पाकिस्तान समझौता और टैरिफ का जिक्र करते हुए सरकार से पूछा कि ऐसी क्या मजबूरी है कि वो अमेरिका के किसी भी दावे का जवाब नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अब तक 800 जिंदगियां दफन…2500 से ज्यादा घायल, PM मोदी ने जताया दुख

वहीं, शिवसेना (उद्धव) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, यह बात चाहे नेवार समुदाय ने किसी विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग के लिए ‘ब्राह्मण’ शब्द का प्रयोग किया हो, लेकिन इस तरह विशेष जातीय पहचान के आधार पर अपनी बात रखना और उसे उचित ठहराने की कोशिश करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि चिंता का विषय भी है। प्रियंका के अलावा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नवारो के बयान को बेबुनियाद बताया।  उन्होंने का कहा कि उन्हें इस तरह के बेबुनियाद बयान नहीं देना चाहिए।

Trump aide navarro calls brahmins profiteers bjp opposition react

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 06:27 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.