Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत यात्रा की सजा! ट्रुडो सरकार ने हिंदू सांसद चंद्रा आर्य पर लगाया चुनावी बैन, PM मोदी से मुलाकात बनी मुसीबत

Canada News: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ खुलकर बोलने वाले भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 27, 2025 | 11:41 AM

चंद्रा आर्य और पीएम मोदी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा की लिबरल पार्टी ने प्रसिद्ध हिंदू सांसद चंद्रा आर्य को चुनाव लड़ने से रोक दिया है। उन पर भारत सरकार से घनिष्ठ संबंध रखने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भारत यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी।

दरअसल, भारत और कनाडा के संबंध वर्तमान में तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रा आर्य ने अपने भारत दौरे की जानकारी कनाडा सरकार को नहीं दी थी। हालांकि, कनाडा सरकार और लिबरल पार्टी ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है। सूत्रों का कहना है कि कनाडा सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने सरकार को यह सूचना दी है कि चंद्रा आर्य के भारत सरकार से घनिष्ठ संबंध हैं, जिसे लेकर कनाडा सरकार ने चिंता व्यक्त की है।

लिबरल पार्टी पर गंभीर आरोप

चंद्रा आर्य ने इस मामले पर सफाई देते हुए X पर पोस्ट किया कि एक सांसद होने के नाते उनकी कनाडा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई राजनयिकों और राष्ट्रप्रमुखों से बातचीत होती रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी मुलाकात के लिए उन्होंने कभी कनाडा सरकार से अनुमति नहीं ली। इसके साथ ही, उन्होंने लिबरल पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को कनाडा के हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी मुखरता और खालिस्तान चरमपंथ के खिलाफ उनके कड़े रुख से आपत्ति है।

सम्बंधित ख़बरें

दुबई एयरपोर्ट के बाद… UAE के गैस फील्ड पर ईरान का भीषण ड्रोन हमला, अमेरिका और अरब देशों की बढ़ी टेंशन

ट्रंप ने मांगी दुनिया से मदद, पर खुद के जहाज भेजे मलेशिया; जानें क्या है इस ‘खौफ’ के पीछे की वजह

ईरान की ‘आंख’ बना रूस! सैटेलाइट डेटा से अमेरिकी युद्धपोतों की लोकेशन हो रही लीक, क्या फंस गए डोनाल्ड ट्रंप?

ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए ब्रिटेन और यूक्रेन ने मिलाया हाथ, ईरान जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

बता दें कि चंद्रा आर्य का नामांकन पहले ही रद्द हो चुका था। वे नेपियन सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनकी उम्मीदवारी स्वीकार नहीं की गई। आर्य एक चर्चित सांसद हैं और कनाडा में खालिस्तान चरमपंथ के खिलाफ मुखर रूप से आवाज उठाते रहे हैं। इसके चलते उन्हें खालिस्तानी समूहों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है।

चंद्रा आर्य को मिली थी धमकी

पिछले साल अक्टूबर में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उस समय के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से चंद्रा आर्य के खिलाफ कदम उठाने की मांग की थी। इससे पहले, पन्नू ने एक वीडियो जारी कर चंद्रा आर्य को धमकी भी दी थी, जिसमें उसने कहा था कि कनाडा में चंद्रा आर्य और उनके समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं है।

दोनों देशों के संबंधों में बढ़ा तनाव

भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है। वर्ष 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि भारत सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल थी। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और प्रतिक्रिया स्वरूप छह कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया। बता दें कि कनाडा में 28 अप्रैल को आम चुनाव होने वाले हैं।

Trudeau govt imposed electoral ban on hindu mp chandra arya meeting with pm modi became a problem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 11:41 AM

Topics:  

  • Canada
  • Chandra Arya
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.