कांगो में दर्दनाक हादसा, फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी नाव नदी में पलटी; 25 लोगों की मौत
Congo boat accident: कांगो में एक दर्दनाक हादसे में कई फुटबॉल खिलाड़ियों की जान चली गई। मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ी जिस नाव में सवार थे, वह पलट गई। इस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
- Written By: अमन उपाध्याय
नाव हादसे की सांकेतिक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कांगो में एक बेहद दुखद घटना घटी, जहां क्वा नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 25 लोगों की जान चली गई। मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। हादसे के बाद लापता लोगों की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये खिलाड़ी माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक फुटबॉल मैच खेलकर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। मुशी क्षेत्र के स्थानीय अधिकारी, रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि अब तक करीब 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हादसे का ये है कारण
रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय कम रोशनी के कारण दिखाई न देना हादसे का एक संभावित कारण हो सकता है। मुशी क्षेत्र के स्थानीय एक प्रशासक ने बताया कि कम से कम 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मध्य अफ्रीका के इस देश में नाव दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं, जिनके लिए आमतौर पर देर रात की यात्राएं और क्षमता से अधिक सवारियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। अधिकारियों को नावों के नियमों को सख्ती से लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
मध्य अफ्रीकी देशों में भीषण नाव हादसे आम हैं, जिनके लिए अक्सर देर रात की यात्राएं और ओवरलोडेड जहाजों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। कांगो में नदियां विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख परिवहन साधन हैं, क्योंकि वहां सड़कें और अन्य परिवहन सुविधाएं या तो बहुत कम हैं या पूरी तरह से नहीं हैं। देश की 10 करोड़ से अधिक आबादी का बड़ा हिस्सा परिवहन के लिए नदियों पर निर्भर है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इसी वजह से इस क्षेत्र में यात्रियों और सामान से लदी नावें अक्सर क्षमता से अधिक भर दी जाती हैं। अधिकतर हादसे रात के समय होते हैं, जिनका मुख्य कारण पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा उपायों की कमी है। इसके अलावा, नावों की सुरक्षा पर सरकार की कड़ी निगरानी न होने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
पिछले कुछ वर्षों सैकड़ों लोगों की मौत
पिछले कुछ वर्षों में कांगो में नाव हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों की कमी के कारण लोग नदियों के रास्ते यात्रा करने को मजबूर हैं, लेकिन असुरक्षित नौकाएं उनकी जान के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। सरकार नौ परिवहन सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू करने की कोशिश कर रही है, फिर भी हर साल ऐसे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं।
