तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप से तबाही, 5 लोगों की मौत, ढह गईं इमारतें
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
कांसेप्ट पिक: भूकंप
अंकारा: दक्षिणपूर्वी तुर्की और सीरिया (Turkey and Syria) में 7.8 तीव्रता के भूकंप (earthquake) के झटके से कई इमारतें ढह गईं और कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। शुरुआती खबरों में तुर्की में करीब पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है। उत्तर पश्चिम सीरिया (northwest Syria) में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को विनाशकारी बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। सीरियन सिविल डिफेंस’ ने लोगों से इमारतों से बाहर खुले स्थान पर रहने को कहा है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था। कई प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए।भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके गुरुवार तक जारी रहने के आसार हैं।
5 people dead in the earthquake in Turkey, 16 buildings collapsed: Sanliurfa Mayor (Source: Reuters) — ANI (@ANI) February 6, 2023
सम्बंधित ख़बरें
तुर्किये में ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, एक रात में 13 प्रांतों में 108 छापे; 6 आतंकी भी ढेर
सीरिया पर टूटी साजिशों की गाज! क्या अब होंगे देश के कई टुकड़े?
सीरिया को दोस्त बताने वाले तुर्की ने किया हवाई हमला, अलेप्पो शहर पर बरसाए बम
सीरिया में असद समर्थकों और सरकार के बीच भीषण संघर्ष, हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत; बढ़ी चिंता
जनकारी के अनुसार तुर्की के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्विस ने कहा कि दक्षिणपूर्वी तुर्की में गजियांटेप के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। जिसमें सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो क्षेत्र के कई शहरों में नष्ट इमारतों को दिखाते हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के आने के 10 मिनट बाद 6.7 की तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया।
