Telegram CEO Arrest: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव को किया गया अरेस्टे, जानें क्यों हुई गिरफ्तारी

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांस मीडिया के मुताबिक, टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार शाम को पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।
टेलीग्राम देश के लिए खतरा, यूक्रेन ने बैन किया App
टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव
Published on
Updated on

पेरिस: टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांस मीडिया के मुताबिक, टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार शाम को पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। डुरोव को तब अरेस्ट किया गया, जब वह अपने निजी जेट से यात्रा कर रहे थे। डुरोव अजरबैजान से फ्रांस पहुंचे थे। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी पर टेलीग्राम ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टेलीग्राम को अन्य सोशल मीडिया साइट की तरह ही प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में पहचान मिली है। दुबई में स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूसी मूल के डुरोव ने की थी। हालांकि 2014 में उन्होंने रूस छोड़ दिया था।

क्यों किया गया गिरफ्तार

फ्रांस मीडिया के मुताबिक, डुरोव को टेलीग्राम एप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर फ्रांस पुलिस ने जांच केंद्रित की है। पुलिस कि मानें तो मॉडरेटर की कमी की वजह से मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधि को बेरोकटोक जारी रखने की अनुमति मिली है।

कितनी है डुरोव के पास संपत्ति

फोर्ब्स के मुताबिक डुरोव के पास कुल 15.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। डुरोव ने कहा कि कुछ सरकारों ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी । लेकिन ऐप, जिसके अब 900 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, को तटस्थ प्लेटफ़ॉर्म बना रहना चाहिए। इसी बीच कई रूसी ब्लॉगर्स ने रविवार को दोपहर में दुनिया भर में फ्रांसीसी दूतावासों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com