-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Invites Ukraine President Zelensky To India
यूक्रेन दौरे पर पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का दिया न्योता, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताई खुशी
- Written By: साक्षी सिंह
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यूक्रेन दौरे पर हैं। इस बीच भारत और यूक्रेन ने शुक्रवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही चार प्रमुख रक्षा, व्यापार, चिकित्सा, हरित ऊर्जा और शिक्षा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।

तस्वीर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
कीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यूक्रेन दौरे पर हैं। इस बीच भारत और यूक्रेन ने शुक्रवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही चार प्रमुख रक्षा, व्यापार, चिकित्सा, हरित ऊर्जा और शिक्षा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस बीच पीमए मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है। इस पर जेलेंस्की ने खुशी जताई।
निमंत्रण पर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें महान भारत देश की यात्रा करके खुशी होगी।दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुष्टि की कि मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है।
ये भी पढ़ें:-ईरान में दुर्घटना में मारे गए 28 शिया जायरीन के शव लाए गए पाकिस्तान
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
हालांकि मोदी-जेलेंस्की की वार्ता मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन संघर्ष पर केंद्रित रही, लेकिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि व्यापार, आर्थिक मुद्दों, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, शिक्षा पर चर्चा हुई। जयशंकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन अंतर-सरकारी आयोग को विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक संबंधों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का जिम्मा सौंपा।
एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वार्ता के दौरान यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दोहराया। वार्ता के बाद हस्ताक्षरित चार समझौते कृषि, खाद्य उद्योग, चिकित्सा, संस्कृति और मानवीय सहायता के क्षेत्रों में सहयोग से संबंधित हैं।
जेलेंस्की ने फिर से मुलाकात की जताई इच्छा
जेलेंस्की ने कहा, जब आप रणनीतिक साझेदारी, कुछ बातचीत शुरू करते हैं, तो आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि फिर से मुलाकात करना अच्छा रहेगा, और अगर हमारी बैठक भारत में होगी, तो मुझे खुशी होगी। उन्होंने कहा, मुझे काफी जरूरत है कि आपका देश हमारे पक्ष में रहे।
ये भी पढ़ें:-Taliban: तालिबान ने औरतों का जीना किया मुहाल, बनाया महिलाओं के लिए अब ये नया कानून
जेलेंस्की कहा, यह आपकी ऐतिहासिक पसंद का मामला नहीं है, लेकिन कौन जानता है, हो सकता है कि आपका देश कूटनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि मैंने आपके बड़े और महान देश के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। यह बहुत दिलचस्प है। उन्होंने कहा, इसलिए जब आपकी सरकार, प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलना चाहेंगे, तब भारत आने पर मुझे खुशी होगी। जेलेंस्की ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, पुतिन के मुकाबले शांति के ज्यादा समर्थक हैं। समस्या यह है कि पुतिन शांति नहीं चाहते।
Pm modi invites ukraine president zelensky to india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Jul 11, 2026 | 06:30 PMअनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 1021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां अटैच
Jul 11, 2026 | 06:30 PMजबलपुर: इंदौर गया परिवार, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ; पॉश कॉलोनी में सीरियल चोरियों से दहशत
Jul 11, 2026 | 06:28 PMमहाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Jul 11, 2026 | 06:21 PMसबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
Jul 11, 2026 | 06:21 PMगजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














