अल्लाह के करम से...तेजस क्रैश होने पर पाकिस्तानियों की बेशर्मी, पायलट की मौत पर हंसने का VIDEO वायरल

Tejas Fighter Jet Crash in Dubai: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद पाकिस्तानी पत्रकारों की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और घटना को लेकर विवाद बढ़ गया।
tejas-crash-pakistani-reporters-reaction-video-viral-on-social-media
तेजस जेट क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistani on Tejas Crash in Dubai: दुबई एयर शो में भारतीय लड़ाकू विमान तेजस एक प्रदर्शन उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हुए इस क्रैश में विमान के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना पर दुनिया भर के देशों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं, लेकिन पाकिस्तान ने इसे भारत की हार और अपनी जीत के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया। तेजस दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इनमें पाकिस्तान से कार्यक्रम की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के वीडियो भी शामिल थे। इन्हीं में से एक वीडियो में एक पाकिस्तानी पत्रकार को तेजस के क्रैश होते ही जोर-जोर से हँसते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई।

पाकिस्तानियों ने दी हद पार 

वायकर वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार तेजस के क्रैश होते ही हंसते हुए कहता सुनाई देता है कि अल्लाह के करम से हमें आज ही यहां आना था। जब भारत का तेजस जेट गिरा। कल इसका तेल गिर रहा था और आज यह गिर गया। पत्रकार आगे अपने साथी क्रैश की जगह दिखाते हुए कहता है कि अच्छा हुआ प्लेन वहां गिरा। हम शहीद होने से बच गए।

पाकिस्तान की ओर से ऐसी यह पहली प्रतिक्रिया नहीं। इसके अलावा एक और पत्रकार किरण खान ने भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एशिया कप की फोटो शेयर करते हुए कहा कि, बुमराह ने बस हाथ से इशारा किया और भारतीय तेजस एयर शो में खुद ही जमीन पर गिर गया। मोदी जी की कलाबाजी, धमकियाँ और शोर-शराबा सब उनकी IAF ने मिला दिया है।

खान ने एक और पोस्ट में कहा,युद्ध में सात एयरक्राफ्ट नष्ट करने के बाद, अब दुबई एयर शो में तेजस क्रैश हो गया है, और भारत को फिर से मुंह की खानी पड़ी है। अगर वे सच में कुछ सीखना चाहते हैं, तो भारतीय पायलटों को पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स से सबक सीखना चाहिए या कुछ क्लास लेनी चाहिए।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल, इस दुर्घटना की जांच जारी है, और विमानन विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे से जुड़ी सभी तकनीकी और मानव पक्षों की समीक्षा की जा रही है ताकि घटना के सही कारण का पता चल सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के उपायों पर विचार किया जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com