Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया में फिर होगा बवाल! डिप्लोमेट ने दी गला काटने की धमकी…तो PM बोलीं- सेनाएं हैं तैयार

China Japan Tension: ताइवान को लेकर चीन और जापान में तनाव एक फिर बढ़ गया है। ओसाका में चीन के डिप्लोमेट जनरल शू जियान ने सोशल मीडिया पर जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का सिर कलम करने की धमकी दी।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 11, 2025 | 04:44 PM

ताइवान को लेकर चीन-जापान में तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

China Japan Taiwan Tension: जापान और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि अगर ताइवान में कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो जापान सामूहिक आत्मरक्षा का अधिकार इस्तेमाल कर सकता है। इस बयान से चीन नाराज हो गया, और वहां के एक राजनयिक ने गला काटने की धमकी जैसी कड़ी टिप्पणी कर दी।

ताकाइची ने संसद की एक समिति में कहा कि जापान को ताइवान से जुड़े सबसे बुरे हालात के लिए तैयार रहना होगा। अगर वहां युद्धपोत या बल प्रयोग होता है, तो यह जापान की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। चीन ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए दोहराया कि ताइवान उसका हिस्सा है और जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग कर इसे अपने अधीन करने से पीछे नहीं हटेगा।

चीनी डिप्लोमेट ने दी धमकी

तनाव तब और बढ़ा जब ओसाका में चीन के डिप्लोमेट जनरल शू जियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ताकाइची के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है, सिवाय उस गंदी गर्दन को काटने के।’ हालांकि बाद में उन्होंने य पोस्ट हटा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका के मिशिगन में Khaleda Zia के नाम पर सड़क का नाम, हैमट्रैमक सिटी काउंसिल का बड़ा फैसला

US ने जिस रूसी टैंकर पर किया कब्जा, उसमें सवार 3 भारतीय, भड़का रूस, बोला- कुछ भी हुआ तो…

Greenland के लिए ट्रंप का ‘कैश प्लान’: डेनमार्क से अलग करने के लिए अरबों डॉलर बांटने की तैयारी

ईरान में आधी रात को भीषण उत्पात: ब्रॉडकास्टिंग भवन फूंका, तेहरान की सड़कों पर आगजनी और भारी हिंसा

लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। जापान ने इस पोस्ट को अनुचित बताते हुए चीन से आधिकारिक विरोध दर्ज कराया। जापानी सरकारी प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने कहा कि इस तरह की कई अन्य अनुचित टिप्पणियों पर भी ध्यान दिया गया है।

चीन ने किया बयान का समर्थन

चीन ने अपने डिप्लोमेट के बयान की निंदा करने के बजाय उसे समर्थन दिया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि शू जियान का पोस्ट ताकाइची के खतरनाक और गलत बयानों के जवाब में था। उन्होंने जापान से अपील किया कि वह ताइवान मुद्दे पर अपने ऐतिहासिक रवैये पर ध्यान दे और ताइवान की स्वतंत्रता समर्थक ताकतों को गलत संदेश न भेजे।

यह भी पढ़ें:  हम युद्ध की स्थिति में… आत्मघाती हमले से दहला इस्लामाबाद, बौखलाए रक्षा मंत्री ने किसे दी चेतावनी

इसपर ताइवान की राष्ट्रपति कार्यालय की प्रवक्ता करेन कुओ ने कहा कि इस तरह के धमकी भरे बयान कूटनीतिक शिष्टाचार की सीमाएं पार करते हैं। अमेरिका ने भी जापान का समर्थन किया। टोक्यो में अमेरिकी राजदूत जॉर्ज ग्लास ने एक्स पर लिखा कि चीन का असली चेहरा फिर सामने आ गया।

Taiwan crisis china japan escalation japanese pm threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • China
  • Japan
  • Taiwan China Tension
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.