मिडिल ईस्ट तनाव का जल्द होगा The End! ईरानी विदेश मंत्री ने दिए संकेत, किन शर्तों पर होगी बातचीत?

Iran-America War: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने मध्य-पूर्व में जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय गारंटी के आधार पर ईरान बातचीत के लिए तैयार है।
Iranian Foreign Minister
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघचीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बयान

  • अरागची ने कहा कि तेहरान जबरदस्ती को स्वीकार नहीं करता है

  • अमेरिका पर धमकी देने का आरोप लगाया है

Middle East Tension Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका पर आक्रामकता, धमकियों और आर्थिक युद्ध का रास्ता चुनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान विश्वसनीय गारंटी के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है। एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में बोलते हुए अरागची ने कहा कि अमेरिका ने इसके विपरीत रास्ता चुना है।

अमेरिका पर यूएन चार्टर की अनदेखी का आरोप

अराघची ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की पूरी तरह से अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान ‘जबरदस्ती, धमकियों या डराने-धमकाने’ को स्वीकार नहीं करता है, और दबाव में आकर अपने संप्रभु अधिकारों को नहीं छोड़ेगा. लेकिन वह आपसी सम्मान और विश्वसनीय गारंटी के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, OIC बैठक के दौरान अरागची ने इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी से भी मुलाकात की। उन्होंने अमेरिका पर राजनयिक प्रक्रियाओं को "बार-बार बाधित" करने का आरोप लगाया।

Iranian Foreign Minister
तुर्कमेनिस्तान में पुतिन और पेजेशकियन की मुलाकात! मिडिल ईस्ट में हालात सुलझाने की कवायद, ईरान को मदद का भरोसा

ट्रंप ने कहा जल्द खत्म होगा युद्ध

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन में शामिल किया गया था, जिस पर ईरान और अमेरिका ने इस साल जून के मध्य में हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच हुई बातचीत में लेबनान एक अहम मुद्दा था। उन्होंने यह भी कहा कि बेरूत की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के करीब लाने की कोशिश की।

ईरानी संसद ने मेहरदाद अखलाघी केताबची को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को भरोसा जताया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।

Iranian Foreign Minister
मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात! एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, 17 अक्टूबर तक उड़ाने रद्द; यात्री ले सकेंगे रिफंड

ईंधन की कीमत में कमी का दावा

ट्रंप ने दावा किया कि लड़ाई खत्म होने से अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा की कीमतें कम हो जाएंगी। केंटकी में एक चुनावी रैली के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने मध्य पूर्व के संघर्ष के नतीजों को सीधे तौर पर घरेलू गैस की कीमतों से जोड़ा। उन्होंने वादा किया कि युद्ध खत्म होते ही ईंधन की कीमतें काफी कम हो जाएंगी। ट्रम्प ने कहा कि यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है। जब यह खत्म होगा, तो गैस की कीमतें पहले की तुलना में कम हो जाएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com