Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले से हड़कंप, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 8 की मौत

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार, 26 अक्टूबर को एक आत्मघाती हमले ने सुरक्षा बलों के बीच हड़कंप मचा दिया। इस हमले में छह कानून प्रवर्तन कर्मियों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 26, 2024 | 06:55 PM

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार, 26 अक्टूबर को एक आत्मघाती हमले ने सुरक्षा बलों के बीच हड़कंप मचा दिया। इस हमले में छह कानून प्रवर्तन कर्मियों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। यह विस्फोट उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में असलम चेक पोस्ट पर हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा के निकट स्थित है।

सूत्रों के अनुसार हमलावर तीन पहिया वाहनों में सवार होकर आए थे। उन्होंने चेक पोस्ट और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मारने के बाद विस्फोट किया, जिससे चार पुलिसकर्मियों, दो सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हुई। घायलों को मीरान शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारों का कहना है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। 2021 से आतंकवादी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे सीमावर्ती प्रांतों में। इस महीने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान लगभग एक दर्जन आतंकवादियों को मार गिराया था।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में बच्चों को नसीब नहीं हो रही पढ़ाई, रिपोर्ट ने चौंकाया

सस्ता फोन पड़ा भारी! पाकिस्तान में 10 करोड़ मोबाइल एक झटके में बंद, जानें वजह

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

फिर बौखलाया पाकिस्तान, सिंध नदी जल संधि पर भारत को दी गीदड़भभकी

यह भी पढ़ें – Gujarat Hotels Bomb Threats: फ्लाइट्स नहीं अब गुजरात के दस नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में आतंकवादी हिंसा में 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) द्वारा जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की तीन तिमाहियों में कुल मौतें 2023 में दर्ज की गईं कुल मौतों से अधिक हो गई हैं, जिसमें नागरिकों, सुरक्षा कर्मियों और अपराधियों की मिलाकर 722 मौतें शामिल हैं।

इनमें से लगभग 97 प्रतिशत मौतें खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुई हैं, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में इस नए हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान में पोलियो के मामलों की संख्या 41 तक पहुंची, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Suicide attack creates panic in pakistan 8 killed including 6 security personnel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 06:49 PM

Topics:  

  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.