सुबह-सुबह तेज भूकंप ने मचाई हलचल, 6.3 की तीव्रता से सहमे 6 देश, सुनामी की चेतावनी जारी

मंगलवार सुबह ग्रीस के क्रीट द्वीप में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके मिस्र और इजरायल तक महसूस किए गए। इसी दौरान मैक्सिको में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
EARTHQUAKE:रूस में 7.1 तीव्रता का खतरनाक भूकंप, चीन- US ने जारी किया सुनामी का अलर्ट
भूकंप-सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

एथेंस: ग्रीस में बुधवार की सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके खास तौर पर क्रीट द्वीप के आसपास दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी हलचल मिस्र और इजरायल तक महसूस की गई। जोरदार झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद सूनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई है और लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, बुधवार को ग्रीस के एक द्वीप के नजदीक 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यह भूकंप पृथ्वी की सतह से 83 किलोमीटर (52 मील) नीचे आया था। इसके झटके मिस्र तक महसूस किए गए, जिसकी पुष्टि वहां के नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स ने की है। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही हैं और नागरिकों से सतर्क रहने का अनुरोध कर रही हैं।

लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी

ग्रीस की आपातकालीन सेवाओं ने क्रीट द्वीप के पास भूकंप आने के बाद लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने 112 ग्रीस के आधिकारिक अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया, "कासोस से 48 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस क्षेत्र में सुनामी आने की आशंका है। कृपया तट से तुरंत दूर चले जाएं।"

मैक्सिको में भूकंप

ग्रीस से पहले मैक्सिको में एक तेज़ भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक होने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

मिस्र के साथ इन देशों में लगे झटके

ग्रीस में आए भूकंप के तेज झटकों का असर मिस्र और इजरायल सहित कई देशों में महसूस किया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार तड़के 1:51 बजे आया। इसके झटके मिस्र की राजधानी काहिरा के अलावा इजरायल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन तक महसूस किए गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com