पाकिस्तान इलेक्शन 2024 (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज (गरुवार 8 फरवरी) को आम चुनाव (Pakistan Election 2024) प्रारंभ हो गया है। आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल से जूझते पाकिस्तान का ये चुनाव कई विवादों के लिए सुर्खियों में रहा है। कहीं मंत्रियों के बदलते चहरे तो कभी चुनाव चिन्ह (Election Symbol) को लेकर विवाद होता रहा है। हाल ये है की परेशन पार्टियों ने ऐसे ऐसे चुनाव चिन्ह का चयन किया है जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
हाल ही में चुनाव आयोग ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का चुनाव चिन्ह बल्ला (Bat) ही खारिज कर दिया। अब इमरान की पार्टी के नेता निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं और उन्हें मिलने वाले चुनाव चिन्हों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। ऐसे ही आपको बताते हैं चुनाव के लिए उम्मीदवारों को मिले कुछ ऐसे ‘अजीबोगरीब चुनाव चिन्ह’ जिसे देख सुन आप हैरान रह जाएंगे।
पाकिस्तान में राजनीतिक दलों को 150 चुनाव चिन्ह दिए गए हैं तो अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को 174 चुनाव चिन्ह बांटे गए हैं। चुनावों के लिए जो चिन्ह उम्मीदवारों को दिए गए हैं उनमे कुछ ऐसे अजीबोगरीब चिन्ह शामिल है-
पाकिस्तानी चुनाव चिन्ह (फाइल फोटो)
अगर आप इन अजीबोगरीब चुनाव चिह्न को जान कर हैरानी में है तो एक और भी ऐसा चिन्ह मौजूद है जिसका तो आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते। दरअसल, एक चुनाव चिन्ह ‘कब्र का पत्थर’ भी था। कुछ साल पहले तक निर्दलीय उम्मीदवारों को दिए जाने वाले चुनाव चिन्ह में कब्र पर लगा पत्थर भी शामिल था। लेकिन इसबार विरोध के चलते इसे हटा लिया गया है।
दरअसल यूं तो निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह चुनने का मौका दिया जाता है, लेकिन कई बार रिटर्निंग अधिकारी ही उन्हें चुनाव चिन्ह दे देता है और अटपटे चुनाव चिन्ह उम्मीदवार को परेशानी में डाल देते हैं।