Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले दी इजाजत फिर की गोलीबारी, सामने आया होर्मुज में ईरान की वादाखिलाफी का सबूत, भारतीय टैंकर का ऑडियो वायरल

Strait of Hormuz में भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग के बीच एक सनसनीखेज ऑडियो लीक हुआ है। इसमें भारतीय नाविक ईरानी नौसेना की वादाखिलाफी और धोखे पर कड़े सवाल उठाता सुनाई दे रहा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 19, 2026 | 09:59 AM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Firing on Indian ships in Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में भारतीय तेल टैंकरों पर ईरानी नौसेना द्वारा की गई फायरिंग की घटना ने अब नया और विवादित मोड़ ले लिया है। इस हमले का शिकार हुए टैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ से एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें जहाज के एक अधिकारी ईरानी नौसेना की वादाखिलाफी पर सवाल उठाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

इस ऑडियो में भारतीय टैंकर के नाविक को यह कहते सुना जा सकता है, “आपने ही मुझे आगे बढ़ने का क्लीयरेंस (अनुमति) दिया था। आपकी सूची में मेरा नाम दूसरे नंबर पर है, लेकिन अब आप फायरिंग कर रहे हैं। मुझे वापस मुड़ने दीजिए।” यह घटना तेहरान के उन दावों के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि युद्ध में शामिल न होने वाले देशों के जहाजों को निशाना नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, नवभारत इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

दो भारतीय जहाजों पर हुआ गोलीबारी

आपको बता दें कि ईरानी नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों को निशाना बनाया। इनमें से एक जग अर्नव था, जो भारतीय ध्वज वाला एक बल्क कैरियर है और सऊदी अरब के अल जुबैल से भारत की ओर आ रहा था। दूसरा टैंकर सनमार हेराल्ड था, जो इराक से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा था। दोनों जहाजों पर उस समय हमला किया गया जब वे होर्मुज से गुजर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

UP में मचे बवाल के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर लगी रोक, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

Iran में सत्ता का भारी संघर्ष, होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग से दुनियाभर में गहराया संकट

हिजबुल्लाह ने की हद पार…लेबनान में पीस कीपिंग फोर्स पर घात लगाकर किया हमला, फ्रांसीसी सैनिक की मौत से हड़कंप

ईरान जंग में मध्यस्थ बने पाकिस्तानी आर्मी चीफ Asim Munir, ट्रंप के फैसले पर अमेरिकी खुफिया अलर्ट

 

Audio of the Indian oil tanker Sanmar Herald pleading with Iranian forces to stop shooting at it in the Strait of Hormuz this morning. pic.twitter.com/7Y5n7Jb7o0 — OSINTtechnical (@Osinttechnical) April 18, 2026

घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद भारत ने कड़ा कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार शाम 6:30 बजे ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को तलब किया। बैठक के दौरान विदेश सचिव ने जहाजों पर हुई फायरिंग को एक गंभीर घटना करार दिया और नाविकों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान को जल्द से जल्द भारत आने वाले जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Iran में सत्ता का भारी संघर्ष, होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग से दुनियाभर में गहराया संकट

इतना क्यों महत्वपूर्ण है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनियाभर का 20% कच्चा तेल गुजरता है, और यह समय वैश्विक तनाव का केंद्र बन गया है। 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद से इस क्षेत्र में स्थिति और भी विस्फोटक हो गई है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालबाफ ने टीवी पर दिए अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया कि जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी नहीं हटाता, यह जलमार्ग नहीं खुलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन कई बुनियादी मुद्दों पर मतभेद अब भी बने हुए हैं, और शांति समझौता अभी दूर है।

Strait of hormuz firing indian tankers audio viral iran navy betrayal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 09:59 AM

Topics:  

  • India
  • Latest News
  • Strait of Hormuz
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.