दक्षिणी सूडान के अबेई बाजार में भीषण ड्रोन हमला, 153 लोगों की मौत की खबर, मरने वालों में कई बच्चों भी शामिल

Abyei Market Attack: दक्षिणी सूडान के विवादित अबेई क्षेत्र के बाजार में भीषण ड्रोन हमले में 153 लोगों की मौत की खबर है। जानिए हमले के आरोप, तबाही और सूडान में जारी गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि।
South Sudan Drone Attack
प्रतीकात्मक तस्वीर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अबेई के एमिएट बाजार में ड्रोन हमले में 153 मौतों की खबर

  • पेट्रोल पंप के पास धमाके से बाजार में भीषण आग फैल गई

  • दक्षिणी सूडान के अधिकारियों ने हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया

South Sudan Drone Attack: अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ड्रोन हमले में कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हमला सूडान और दक्षिणी सूडान के बीच विवादित क्षेत्र अबेई के एक बाजार में हुआ। मरने वाले में कई बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए हमला किया था। 

स्थानीय अधिकारियोंने घटना को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ड्रोन हमला अबेई के एमिएट बाजार में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे बाजार में आग फैल गई। जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई, जबकि बहुत से लोग बुरी तरह झुलस गए। 

आम नागरिकों पर किसने किया हमला? 

स्थानीय प्रशासन ने सूडान की सेना को जिम्मेदार ठहराते हुए आम नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। अबेई में सूचना मामलों के कार्यवाहक मंत्री, योहाना अकोल नगोर ने कहा कि इस निर्मम हमले के लिए सूडान की सेना जिम्मेदार है। हालांकि उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया। माना जा रहा है कि हमला बहुत भीषण था और मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। 

South Sudan Drone Attack
एलन मस्क ने यूक्रेन के सैन्य स्टारलिंक नेटवर्क को जानबूझकर धीमा किया, WSJ रिपोर्ट में दावा, कीव में बढ़ी चिंता

इस हमले को लेकर दक्षिण सूडान के विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए हमले के लिए सूडान की सेना को जिम्मेदार ठहराया और कड़ी आलोचना की। मंत्रालय ने सूडान के राजदूत को तलब किया है।  विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमले में बाजार के कई स्थानों को निशाना बनाया गया। हमले में आम नागरिकों की मौत हुई और संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। 

सूडान में तीन साल से जारी है गृहयुद्ध 

सूडान में सेना और अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच पिछले तीन साल से युद्ध जारी है। दोनों के बीच पहली झड़प अप्रैल 2023 में हुई थी। इसके बाद से दोनों लगातार एक दूसरे के कब्जे वाले इलाकों पर हमले करते रहते हैं। इस युद्ध ने अब एक गृहयुद्ध का रूप ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भीषण गृहयुद्ध में अब तक 1.5 लाख से 4 लाख से अधिक लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वाले में अधिकतर आम नागरिक हैं।

South Sudan Drone Attack
आर-पार के मूड में मैक्रों, फ्रांस की सड़कों पर सेना उतारने का किया ऐलान, यूरोप में अरब स्प्रिंग जैसे हालात
Navbharat Live
navbharatlive.com