दक्षिण अफ्रीका में खून की होली! हॉस्टल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 की मौत...14 लोग घायल

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में शनिवार सुबह हुई एक दिल दहलाने वाली गोलीबारी ने पूरे देश को हिला दिया है। सॉल्सविले हॉस्टल में घुसे हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर...
A bloody Holi in South Africa! Rapid firing in a hostel, 11 killed... 14 injured.
दक्षिण अफ्रीका में ताबड़तोड़ फायरिंग, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Cape Town Shootings: दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की भयानक घटना से कांप उठा है। प्रिटोरिया के पश्चिमी इलाके एटेरिजविले स्थित सॉल्सविले हॉस्टल में शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 11 लोगों की मौत और 14 घायल हो गए। दक्षिण अफ्रीकन पुलिस सर्विस (एसएपीएस) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 25 लोगों को गोली लगी थी जिनमें 11 की मौके पर या अस्पताल में मौत हो गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि मृतकों में तीन नाबालिग भी हैं जिनकी उम्र क्रमशः 3 साल, 12 साल और 16 साल बताई जा रही है। बाकी मृतक वयस्क हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है और सभी का इलाज जारी है।

हमलावरों को खोजने में जुटी पुलिस

स्थानीय समय के अनुसार गोलीबारी सुबह 4:15 बजे के करीब हुई, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी लगभग दो घंटे बाद मिली। एसएपीएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिगेडियर एथलेंडा मैथे ने बताया कि पुलिस टीमों, फोरेंसिक विशेषज्ञों और बैलिस्टिक यूनिट को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। डिटेक्टिव और गंभीर अपराध इकाई इस हमले के संभावित कारणों और हमलावरों की पहचान जुटाने में लगी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीन अनजान बंदूकधारी रात के समय हॉस्टल में घुसे, जहां कई लोग शराब पी रहे थे। अचानक उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि यह हमला किसी गैंग या आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी स्पष्ट कारणों की पुष्टि बाकी है।

देश की कानून-व्यवस्था पर फिर बड़े सवाल

एसएपीएस ने यह भी बताया कि अवैध शराब की दुकानों और गैर-लाइसेंसी शराब व्यापार के कारण देश में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के बीच 11,975 बिना लाइसेंस वाली शराब की दुकानें बंद की गईं और करीब 18,676 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि पिछले महीने केप टाउन के फिलिप्पी ईस्ट इलाके में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी। हाल के महीनों में जोहान्सबर्ग और केप टाउन दोनों में हथियारबंद गिरोहों और गैंग वायलेंस की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते सिविल सोसाइटी ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी केप प्रांत गंभीर सुरक्षा संकट की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने प्रिटोरिया हॉस्टल हमले में शामिल तीनों हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में सुराग खोजे जा रहे हैं। यह घटना देश की कानून-व्यवस्था पर फिर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com