सोशल मीडिया स्टार ने लाइव के दौरान पिया कीटनाशक, हुई मौत, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कई ऐसी घटनाएं होती है जो हमें हैरान कर देती है। आपको बता दें कि अब चीन की एक सोशल मिडिया स्टार काफी चर्चा में है इसके पीछे की वजह है उसकी मौत। दरअसल इस सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) ने लाइव के दौरान कीटनाशक की दवा पी ली। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद जो हुआ उसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। उस लड़की की तड़पकर मौत हो गई।
चीन की है सोशल मीडिया स्टार
आपको बता दें कि ये सोशल मीडिया स्टार चीन की है। ‘शी द पीपल’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का नाम लुओ शाओ माओ है। आपको बता दें कि लुओ शाओ सोशल मिडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी। इतना ही वह लाइव के दौरान अपने प्रशंसकों से बात भी करती थी।
लाइव के दौरान किया ऐसा
हमेशा की तरह वो एक दिन अपने प्रशंसकों के लिए लाइव आयी और उस वक्त उसके हाथ में कीटनाशक भी था। इसके बाद जो हुआ वो बहुत चौकाने वाला था। लाइव के दौरान थोड़ी ही देर में उसने वह कीटनाशक पीना शुरू कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
विदेशी इन्फ्लुएंसर के ताजमहल के पीछे यमुना के VIDEO पर बवाल, पर्यटन उद्यमी बोले- ‘देश की छवि हो रही धूमिल’
मरने के पीछे ये थी वजह
‘शी द पीपल’ के रिपोर्ट के मुताबिक, लुओ शाओ ने अपने इस लाइव वीडियो में कहा कि शायद ये उसका आखिरी वीडियो है, क्योंकि वो बहुत लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रही थी। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन अफ्ले वो अस्पताल में भी जा चुकी थी।
लुओ ने कही ये बात
लाइव के दौरान लुओ नेकीटनाशक दिखाते हुए लाइव में कहा कि मै ये प्रोडक्ट बेचने नहीं आयी हु, बल्कि उसे पीने जा रही हू। बस इतना कहकर उसने वह कीटनाशक पी लिया। मौत के बाद बताया गया कि कीटनाशक पिने की वजह से उनकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि यह घटना बीते 14 अक्टूबर की थी।
मौत के बाद बहस
उसकी मौत के बाद चीन में सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसे कीटनाशक पीने के लिए उसके फॉलोअर्स ने ही उसे उकसाया है। उसके इंटरनेट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे, जिनके लिए वो तरह-तरह के कंटेंट डालती थी।
दोस्तों ने बताया राज
फिलहाल उसके एक दोस्त ने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से पिछले कुछ समय से परेशान थी। लेकिन यह नहीं विश्वास था कि वह कुछ ऐसा कदम उठा लेगी और कीटनाशक पीने का निर्णय ले लेगी।
यह भी बताया गया कि कीटनाशक पीने के बाद उसने खुद एंबुलेंस को कॉल भी किया था, लेकिन तब तक दवा अपना असर दिखा चुकी थी। इस मामले के सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। इस मामले पर करवाई भी होगी।
