कौन है कोल एलन? जिसने ट्रंप की डिनर पार्टी में बरसाई गोलियां, क्या थी हमले की असली वजह!

White House Press Dinner Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने हथियारबंद कैलिफोर्निया के शिक्षक को गिरफ्तार कर बड़ी घटना टाली।
White House Press Dinner Firing
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी का आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Washington Hilton Hotel Firing: अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से ठीक पहले हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय टीचर कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। अधिकारियों ने उसे एक “अकेला भेड़िया” और “असामान्य व्यवहार वाला व्यक्ति” बताया है।

हथियारों से लैस था आरोपी: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी के पास कई हथियार थे और वह डिनर स्थल में घुसने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने उसे वाशिंगटन हिल्टन के बॉलरूम के बाहर ही रोक लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद किए गए हैं। उसे रोकने के दौरान सुरक्षाबलों ने गोली चलाई, जिसके बाद उसे काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के बाद तय होंगे आरोप

वॉशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बोसर ने पुष्टि की कि घटना में केवल एक ही व्यक्ति शामिल था और वह अकेले ही डिनर में घुसने की कोशिश कर रहा था। वहीं, यूएस अटॉर्नी जीनिन पिरो ने बताया कि एलन पर दो गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें हिंसा के दौरान हथियार का इस्तेमाल और एक अधिकारी पर खतरनाक हथियार से हमला शामिल है। उन्होंने कहा कि आगे जांच के आधार पर और आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में आरोपी को सुरक्षा चेकपॉइंट पार करते हुए दिखाया गया है, जहां मेटल डिटेक्टर लगा था। वीडियो में वह सुरक्षा कर्मियों को पार करने की कोशिश करता दिखाई देता है।

जीत चुका है टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड

रिपोर्टों के मुताबिक, एलन ने पहले C2 एजुकेशन में काम किया था और “टीचर ऑफ द मंथ” भी रह चुका है। वह कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और बाद में कैलटेक से जुड़कर जेट प्रोपल्शन लैब में वॉलंटियर भी रहा है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और इवेंट की सुरक्षा प्रक्रिया को लेकर गंभीर जांच शुरू कर दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com