'पाकिस्तान की तरक्की के लिए जादू-टोना...', शहबाज शरीफ ने कही ऐसी बात की ताली पिटने लगे मुनीर- VIDEO

Pakistan News: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की तरक्की जादू-टोने से नहीं, बल्कि मेहनत, ज्ञान और राष्ट्रीय एकता से संभव है। आतंकवाद और फिरकापरस्ती को रोकना जरूरी है।
shahbaz-sharif-witchcraft-needed-pakistan-progress-munir-applauds
शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 Shehbaz Sharif on Pakistan Economy: पाकिस्तान इस समय कंगाली और राजनीतिक तनाव का एक साथ सामना कर रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की तरक्की का रोड़मैप देते नजर आए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की तरक्की के लिए जादू-टोने की नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और एकजुट प्रयास की जरूरत है। शहबाज के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहबाज शरीफ अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद, कट्टरपंथ और फिरकापरस्ती को खत्म किए बिना देश स्थिर आर्थिक विकास नहीं पा सकता। उन्होंने धार्मिक विद्वानों से अपील की कि वे अलग-अलग सोच के बीच भाईचारा और मेल-जोल बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अल्लाह ने दिलाई भारत के खिलाफ जीत

इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ मई में हुए हिंसक झड़पों पर बयान देते हुए कहा कि, अल्लाह ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ‘मारका-ए-हक’ में बड़ी जीत दिलाई। यह जीत आर्म्ड फोर्सेज की बहादुरी और पेशेवरिता के साथ-साथ देशवासियों की दुआओं की वजह से संभव हुई। उन्होंने फील्ड मार्शल मुनीर और सेना, एयर फोर्स और नेवी की भूमिका की सराहना की। शहबाज ने यह भी कहा कि दुनिया पाकिस्तान के प्रदर्शन को मान रही है, और मुस्लिम देशों को इस जीत पर गर्व है। इसके बावजूद कुछ लोग सेना के खिलाफ गलत प्रचार करते रहे। उन्होंने  आतंकवाद की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खवारिज हमले कर रहे हैं और निर्दोष नागरिकों व सुरक्षा कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवारों से मिलने और उनकी कुर्बानी को याद करने की बात कही।

विकास के रास्ते पर पाकिस्तान: शहबाज

आर्थिक मुद्दों पर शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अब विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि देश की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने मेहनत करके पाकिस्तान को डिफाॅल्ट के जोखिम से बचाया है। उन्होंने कहा कि अब कम खर्च वाले और मिलकर किए जाने वाले कदम उठाने का समय है, ताकि पाकिस्तान मुहम्मद अली जिन्ना के सपनों को पूरा कर सके।

आतंकवाद भारत का तरीका

वहीं, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत रिश्ता और ऐतिहासिक रक्षा संधि है। उन्होंने चेतावनी दी कि ज्ञान और मेहनत छोड़ने वाला देश भ्रष्टाचार और अव्यवस्था में फंस जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत का तरीका है, लेकिन पाकिस्तान अपने दुश्मनों का सामना साहस के साथ करता है।