पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और दहशतगर्तों के बीच भीषण मुठभेड़, नौ आतंकवादी ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों और एक बड़े आतंकी सहित नौ आतंकवादियों को मार गिराया है।
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नौ आतंकवादियों को मार गिराया
पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों और एक बड़े आतंकी सहित नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। इसकी जानकारी गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने दी। सेना की मीडिया शाखा के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार देर रात प्रांत के बाजौर जिले में इस अभियान को अंजाम दिया गया।
एक भीषण मुठभेड़ में कानून प्रवर्तन एजेंसी के जवानों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया। मीडिया शाखा ने बयान में कहा कि मारे गए आतंकियों में दो आत्मघाती हमलावर और एक बड़े आंतकी समूह का सरगना शामिल था। इसने बताया कि मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ किए गए कई हमलों में शामिल थे।
ये भी पढ़ें:-संयुक्त राष्ट्र संघ की क्यों हुई स्थापना, जानिए इसका उद्देश्य और इतिहास
सम्बंधित ख़बरें
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Pakistan Flood: गिलगित बाल्टिस्तान में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ से चौथे दिन भी संपर्क पूरी तरह कटा
1534 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। हालांकि, इलाके में अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए अभियान जारी है। इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ (CRSS) द्वारा जारी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीन तिमाहियों में ही, पिछले साल की कुल मौत 1523 की तुलना में 1534 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:- वाशिंगटन में दहाड़ीं निर्मला सीतारमण, बोलीं- अमेरिका हो या चीन कोई भी देश भारत को नहीं कर सकता नजरअंदाज
सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों समेत कुल 722 लोग मारे गए
तीसरी तिमाही के दौरान दर्ज 328 घटनाओं में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों समेत कुल 722 लोग मारे गए। जबकि 615 अन्य घायल हुए। रिपोर्ट में कहा गया कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों को आतंकवादी हमलों का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा है। (एजेंसी)
