Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुर्की में चीख-पुकार और तबाही, दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद आया तीसरा भूकंप, 6.0 रही तीव्रता

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 06, 2023 | 07:49 PM

Pic : Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

अंकारा. तुर्की (Turkey) में सोमवार को दो शक्तिशाली भूकंपों (Earthquakes) के बाद तीसरा भूकंप आया है। इसकी तीव्रता 6.0 रही। अमेरिका के भू विज्ञान सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार मध्य तुर्की में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। 24 घंटे से भी कम समय में आए इस तीसरे भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां और भूकंप के झटके लगने की संभावना है।

इससे पहले दक्षिण पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली भूंकप दर्ज किया गया जिसका केंद्र पूर्व में आए भूकंप के केंद्र के करीब था। एजेंसी के मुताबिक इस भूकंप के झटके के बाद दर्जनों और झटके महसूस किए गए।

#TurkeyEarthquake | Another earthquake of magnitude 6.0 strikes central Turkey, says USGS This is the Third earthquake in #Turkey after two powerful earthquakes in less than 24 hours. pic.twitter.com/YZyEiB4qC3 — ANI (@ANI) February 6, 2023

यूएसजीएस ने भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी है जो ग्रीनविच समयानुसार सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र सतह से महज 10 किलोमीटर नीचे था। सतह के करीब होने की वजह से इस झटके से अधिक क्षति की आशंका है। भूकंप का केंद्र तुर्की का एकिनोजू शहर के करीब था, यह दक्षिण पूर्वी तुर्की के गजियांतेप शहर के करीब है जिसकी आबादी 20 लाख है और सोमवार तड़के आए भूकंप का केंद्र था। यहां पर भीषण सर्दी पड़ रही है और तापमान शून्य के करीब है।

तुर्क आपदा एजेंसी के अधिकारी ओरहान ततार ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों भूकंप के झटके एक दूसरे से अलग हैं। उन्होंने कहा कि दोनों भूकंप के झटकों के बाद सैकड़ों और हल्के झटके महसूस होने की आशंका है। भूकंप उपरांत झटके पूर्वी भूमध्य सागरीय द्वीप साइप्रस में भी महसूस किए जहां पर लोगों ने सोशल मीडिया के सहारे अनुभव साझा किए।

राष्ट्रपति ने टेलीविजन पर प्रसारित संदेश में बताया कि भूकंप से देश के 10 प्रांतों में 912 लोगों की मौत हुई है और 5400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2470 लोगों को मलबे से निकाला गया है और भूंकप की वजह से करीब 3000 इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। इसके साथ ही भूकंप से तुर्की और पड़ोसी सीरिया में मरने वालों की कुल संख्या 1300 से अधिक हो गई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Screaming and devastation in turkey third earthquake after two powerful earthquakes magnitude 6 0

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2023 | 06:55 PM

Topics:  

  • Earthquakes
  • Turkey
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बंगाल, मणिपुर समेत कई शहरों में आया तेज भूकंप, तीव्रता और केंद्र पर NCS ने दिया बड़ा अपडेट

2

ट्रंप ने कर ही दिया जंग का ऐलान! ‘दुश्मन’ के जहाज पर हेलीकॉप्टर से उतरी US फौज, कब्जे का VIDEO वायरल

3

Border Conflict: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर खूनी संघर्ष, 9 नागरिकों की मौत; थाई सेना ने कर्फ्यू लगाया

4

US संसद में लहराई मोदी-पुतिन की सेल्फी, ट्रंप पर भड़की महिला सांसद, बोली- ऐसे जीतेंगे नोबेल?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.