ईरान के हमलों से भड़के खाड़ी देश, सऊदी अरब ने दे डाली जवाबी कार्रवाई की धमकी, कहा- तेहरान पर बरसेंगे बम

Iran-Saudi Arabia Tensions: सऊदी अरब ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। इसके बाद, ईरान ने खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब, यूएई और कतर पर हमले किए।
saudi arabia iran warning
सऊदी अरब ने ईरान को जवाबी कार्रवाई की धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saudi Arabia Warns Iran: ईरान के लगातार हमलों से सऊदी अरब की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। अब सऊदी सरकार ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसके इलाके पर हमले जारी रहे या अगर उसकी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह संदेश ईरानी राष्ट्रपति के उस टेलीविजन भाषण के बाद दिया गया था, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों पर हमलों के लिए माफी मांगी थी।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने भाषण में कहा था कि अस्थायी नेतृत्व परिषद ने यह घोषणा की है कि अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमले नहीं किए जाएंगे और जब तक ईरान पर हमले नहीं होते, तब तक मिसाइलों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका किसी भी देश पर आक्रमण करने का कोई इरादा नहीं है।

सऊदी ने तनाव कम करने का किया समर्थन

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए वार्ता का समर्थन किया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी अरब ने अमेरिकी सेना को ईरान पर हमले के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है।

प्रिंस फैसल ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने सऊदी अरब के क्षेत्र या ऊर्जा ढांचे पर हमले जारी रखे, तो रियाद अमेरिकी सेना को अपने मिलिट्री बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि सऊदी अरब की ऊर्जा सुविधाओं पर लगातार हमले होते हैं, तो सऊदी अरब जवाबी कार्रवाई करेगा।

तेहरान से लगातार सपंर्क में है सऊदी सरकार

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला शुरू किए जाने के बाद से ही सऊदी अरब सरकार ने लगातार तेहरान के साथ संपर्क बनाए रखा है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाया गया। इसके बाद, ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए, और खाड़ी के देशों जैसे सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत और बहरीन को निशाना बनाया है। जिससे ईरान और बाकी खाड़ी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com