Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोई रियायत नहीं… विकास के लिए खतरा है आतंकवाद, नहीं ला सकते वैश्विक शांति, जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी

Jaishankar on terrorism: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि आतंकवाद वैश्विक विकास की राह में सबसे बड़ा अवरोध है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि स्थायी शांति और प्रगति के...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 26, 2025 | 07:40 AM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

S Jaishankar meetings in New York:  न्यूयॉर्क में आयोजित G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे को दुनिया के सामने कड़ा संदेश देते हुए उठाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद के प्रति न तो सहनशीलता दिखाई जानी चाहिए और न ही किसी तरह की रियायत दी जानी चाहिए।  जयशंकर ने आतंकवाद को वैश्विक शांति और विकास का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और कहा कि जो देश इसके खिलाफ कदम उठाते हैं, वे वास्तव में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सेवा करते हैं।

जयशंकर ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज आतंकवाद विकास की राह में लगातार सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय शांति और वैश्विक विकास के आपसी संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि हाल के समय में दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। उनके अनुसार, आतंकवाद न केवल शांति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि विकास की रफ्तार को भी रोक देता है।

My remarks at the G20 Foreign Ministers’ Meeting in New York. #UNGA80
https://t.co/q0ThDeo5Zc
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 25, 2025

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां अस्थिर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष, आर्थिक दबाव और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद (मल्टीलैटरिज्म) की सीमाएं साफ दिखाई देती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की ज़रूरत अब पहले से कहीं ज्यादा है। जयशंकर ने आगे कहा कि वर्तमान में राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर वैश्विक हालात अस्थिर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- PAK आतंकियों के लिए जन्नत! अब शहबाज और सेना प्रमुख मुनीर से मिले ट्रंप, आखिर क्यों बदल गया रुख?

G20 को लेकर विशेष जिम्मेदारी

जी20 की अहमियत बढ़ाने की बात करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया बहुपक्षीय संस्थाओं की कमी महसूस कर रही है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सीमाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह संगठन मौजूदा चुनौतियों का समाधान करने में नाकाम साबित हो रहा है। जयशंकर ने बहुपक्षवाद में सुधार पर जोर देते हुए जी20 की भूमिका को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि जी20 देशों की यह खास जिम्मेदारी है कि वे संगठन को स्थिर और प्रभावशाली बनाएं। इसके जरिए आतंकवाद का कूटनीति और संवाद के माध्यम से डटकर सामना किया जा सकता है, साथ ही ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

S jaishankar said g20 meeting zero tolerance terrorism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 07:40 AM

Topics:  

  • America
  • S Jaishankar
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

PAK आतंकियों के लिए जन्नत! अब शहबाज और सेना प्रमुख मुनीर से मिले ट्रंप, आखिर क्यों बदल गया रुख?

2

सुशीला कार्की को भाया सत्ता सुख, Gen Z को खुश करने के लिए बड़ा फैसला, चुनाव में पक्की कर ली जीत

3

पाकिस्तानी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सिलेबस में जोड़ा झूठ का पुलिंदा, फजीहत तय

4

ट्रंप के 17 बिलियन इन्वेस्टमेंट की खुली पोल- लाखों कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में व्हाइट हाउस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.