-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Russias Attack On Ukraine Intensifies Shell Hits Residential Building In Kyiv 1 Killed 3 Injured
यूक्रेन पर रूस के हमले हुए तेज़, कीव की आवासीय इमारत पर गिरा गोला; 1 की मौत, 3 घायल
- Written By: आसिफ सईद

File Photo:@ANI/Twitter
ल्वीव (यूक्रेन): रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इस बीच यूक्रेन के कीव क्षेत्र में एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के अनुसार, यूक्रेन के कीव में आज सुबह एक आवासीय इमारत में एक गोला गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
इससे पहले यूक्रेन में कीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने सोमवार को कहा कि, रूसी बलों ने कीव के उत्तर-पश्चिम उपनगरों पर रात भर तोपों से गोले दागे और राजधानी के पूर्वी हिस्से में कई इलाकों को निशाना बनाया। क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि कीव के पूर्व में लड़ाई के दौरान ब्रोवरी के एक नगर काउंसलर की जान चली गई।
At least one person was killed and three injured when a shell hit a residential building in Ukraine’s Kyiv today morning: Reuters (Photo source: Reuters) pic.twitter.com/n8hThxEeTU — ANI (@ANI) March 14, 2022
उत्तर-पश्चिमी शहरों इरपिन, बुका और होस्तोमेल में भी रात भर हमले किए जाने की सूचना मिली है। राजधानी कीव पर कब्जा करने की कोशिश में रूस द्वारा इन इलाकों में सबसे अधिक हमले किए गए हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने सोमवार सुबह कहा कि रूसी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पश्चिम हिस्से में हमले तेज कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
रूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
जनरल स्टाफ ने युद्ध के 19वें दिन को चिह्नित करते हुए फेसबुक पर एक बयान में कहा कि यूक्रेनी सेना रूसी ठिकानों को निशाना बना रही है, उनकी सैन्य क्षमताओं को लक्षित कर रही है। उन्होंने रूसी बलों पर गिरजाघरों तथा अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों में सैन्य उपकरण स्थापित करने का आरोप लगाया, ताकि यूक्रेनी सेना जवाबी कार्रवाई ना कर पाए।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
Russias attack on ukraine intensifies shell hits residential building in kyiv 1 killed 3 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े
Aug 08, 2026 | 12:54 PMमुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त
Aug 08, 2026 | 12:53 PMपिता की डांट का डर, जंगल में छिपा 13 वर्षीय बालक; वर्धा पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
Aug 08, 2026 | 12:51 PMहर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
Aug 08, 2026 | 12:50 PM‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMदुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














