Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खौफनाक: महिला ने अपने दो बच्चों को गोद में उठाकर लगाई 19वीं मंजिल से छलांग, इस वजह से उठाया खतरनाक कदम

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 13, 2021 | 03:16 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज का दौर कुछ ऐसा आ गया है जहां हर किसी को अपनी परेशानी की वजह से काफी तकलीफ होती है। कुछ लोग अपनी तकलीफों को आसान बनाने के लिए लोगों से अपने दुःख शेयर करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी बात अपने मन में ही रखे रहते हैं, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन (Depression) की शिकार हो जाते हैं। दुनियाभर से ऐसे कई केस सामने आते हैं जहां डिप्रेशन की वजह से लोग खौफनाक कदम उठा लेते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला रूस (Russia) से सामने आया है। जहां महिला डिप्रेशन का शिकार थी और उसने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनने वालों की रूह कांप गई। 

पड़ोसी ने बताया महिला का दर्द 

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्रसवोत्तर अवसाद (Postnatal Depression) से जूझ रही थी। अक्सर यह समस्या महिलाओं को जन्म देने के बाद हो जाती है। उस महिला ने अपनी पड़ोसी को भी इस बारे में बताया था। हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि वो इतना परेशान हो जाएगी कि इतना खतरनाक कदम उठा लेगी। इस महिला का नाम ओल्गा जारकोवा (Olga Zharkova) है, जिसने अपने परिवार के साथ मॉस्को की एक इमारत की 19 वीं मंजिल पर रहती थीं। उस महिला ने यहीं से छलांग लगाकर आत्महत्या (Russian Woman Suicide with Kid) कर ली। 

Suicide Note भी छोड़ा 

ओल्गा जारकोवा ने अपने दो बच्चों को बाहों में भरकर बिल्डिंग से छलांग लगाई थी। 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से उनकी और उनके तीन साल के दोनों बच्चों की मौत हो गई। आत्महत्या करने से पहले ओल्गा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ओल्गा ने उस नोट में लिखा है कि वह अपने बच्चों को इस जालिम दुनिया में अकेले छोड़कर नहीं जाना चाहती थी, इसलिए वह उन्हें अपने साथ ले जा रही है। महिला ने अपनी पड़ोसी को बताया था कि वह प्रसवोत्तर अवसाद से पीड़ित है। वह खुद को काफी अकेला और थका हुआ महसूस करती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि शायद इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।  

सदमे में है आर्मी पति 

महिला का पति आर्मी अफसर है। फ़िलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद से वह सदमे में चला गया है। उसने एक ही समय में अपना पूरा परिवार खो दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतका के सैन्य अधिकारी पति का बयान लेना अभी बाकी है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।    

Russian woman suffering from postnatal depression jumped from 19th floor with two kid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2021 | 03:16 PM

Topics:  

  • Russian Woman

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की ‘Lady Brigade’: 10 ताकतवर महिलाएं जो तय करती हैं रूस और दुनिया की कूटनीति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.