पुतिन की ‘Lady Brigade’: 10 ताकतवर महिलाएं जो तय करती हैं रूस और दुनिया की कूटनीति
Putin Lady Brigade: पुतिन की लेडी ब्रिगेड महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रूसी संसद प्रमुख वालेनतीना मतवियेन्को, प्रवक्ता मारिया जखारोवा और एलीना काबाएवा सहित 10 महिलाएं पुतिन को सलाह देती हैं।
- Written By: प्रिया सिंह
पुतिन की लेडी ब्रिगेड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Russia Diplomacy Women: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच, उनकी प्रभावशाली ‘लेडी ब्रिगेड’ एक बार फिर चर्चा में है। यह 10 ताकतवर महिलाओं की टीम है, जो न सिर्फ रूस से जुड़े अहम मसलों पर पुतिन को सलाह देती है, बल्कि दुनिया की कूटनीति को भी हैंडल करने में मदद करती है। इन महिलाओं का रूस की सियासत में बड़ा कद है और ये पुतिन के शासन में अहम भूमिका निभाती हैं।
पुतिन की महिला ब्रिगेड: रूसी कूटनीति की असली ताकत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हर बड़े फैसले, चाहे वह आंतरिक हो या वैश्विक राजनीति से जुड़ा, उनके पीछे एक ताकतवर टीम होती है। इस टीम का एक अहम हिस्सा है उनकी ‘लेडी ब्रिगेड’ 10 ऐसी महिलाएं जो रूस की सियासत और कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पुतिन के भारत दौरे के बीच, उनकी इस भरोसेमंद टीम के बारे में जानना जरूरी है।
- वालेन्तिना मतवियेन्को: ये रूसी संसद के उच्च सदन की चेयरमैन हैं और रूस की सियासत में इनका कद बहुत बड़ा है। इन्हें पुतिन का सबसे भरोसेमंद सहयोगी और होने वाली उत्तराधिकारी माना जाता है।
- मारिया जखारोवा: रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता। ये एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जो पूरी दुनिया के मसलों पर रूसी विदेश मंत्रालय का पक्ष मजबूती से रखती हैं और पुतिन की करीबी हैं।
- एलीना काबाएवा: जिम्नास्टिक में ओलंपिक चैंपियन। इन्हें पुतिन की सबसे खास महिला और प्रेमिका कहा जाता है। ये फिलहाल रूस की नेशनल मीडिया ग्रुप की चेयरमैन हैं।
- कैटरीना तिखोनोवा और मारिया वोरोंतसोवा: ये दोनों पुतिन की बेटियां बताई जाती हैं। कैटरीना एक कंपनी की मालकिन हैं, जबकि मारिया रूस की जानी-मानी वैज्ञानिक हैं।
- एन्ना सिविलयोवा: ये पुतिन की रिश्तेदार हैं और पिछले साल रूस की उप-रक्षा मंत्री रह चुकी हैं, जो रक्षा मामलों में भी प्रभाव रखती हैं।
- एलबिरा नबीउल्लिना: रूस के केंद्रीय बैंक की गवर्नर। ये पुतिन की आर्थिक सलाहकार भी रह चुकी हैं और रूस की वित्तीय स्थिरता में अहम भूमिका निभाती हैं।
- तत्याना गोलिकोवा: रूस की उप-प्रधानमंत्री।
- ओल्गा गोलोदेत्स: पूर्व उप-प्रधानमंत्री।
- वेलेनतीना तेरेस्कोवा: पुतिन की पार्टी की सांसद और पहली महिला अंतरिक्ष यात्री।
यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन डीसी के पास पड़ा गया अफगान आतंकी…ISIS-K से है कनेक्शन, पिता को भेजे थे हथियार
सम्बंधित ख़बरें
Russia Oil Tariff: रूसी तेल खरीदने पर भारत और चीन सहित 4 देशों को बड़ा झटका, 100% टैक्स की तैयारी में अमेरिका
यूक्रेनी हमलों से रूस में पेट्रोल का हाहाकार, पुतिन ने भारत से मांगी मदद, क्या तेल संकट में फंसा मास्को?
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
यह पूरी टीम पुतिन को हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सलाह देती है, जिसकी मदद से पुतिन रूस के लिए बड़े और कड़े फैसले लेते हैं, जिससे वैश्विक कूटनीति प्रभावित होती है।
