हवा में दो टुकड़ों में बंट गया रूसी सैन्य विमान, Video आया सामने
AN-22 Crash: रूस के इवानोवो इलाके में एक एएन-22 सैन्य परिवहन विमान उड़ान के दौरान दो टुकड़ों में बंट गया और जमीन पर ध्वस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई।
- Written By: रंजन कुमार
रूसी सैन्य विमान। इमेज-सोशल मीडिया
Russian Military Plane Crash: रूस के इवानोवो में एएन-22 सैन्य परिवहन विमान उड़ान के दौरान बीच हवा में दो टुकड़ों में बंट गया। विमान तेजी से नीचे गिरता गया और जमीन पर आकर ध्वस्त हो गया। 9 दिसंबर को रिकॉर्ड हुए हादसे के फुटेज में इस भयानक पल को देखा जा सकता है। इसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान परीक्षण उड़ान पर था। हादसे में विमान में सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि बचाव की गुंजाइश नहीं बची।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान एक निर्जन इलाके में गिरा है। इससे आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। क्रू सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।
आपराधिक केस दर्ज
रूस की जांच समिति ने मामले में एक आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। यह केस उड़ान की तैयारी के नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। समिति के अधिकारी इस बात की तहकीकात कर रहे कि क्या कोई लापरवाही या गलती हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
न्यायपालिका में जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती, मॉस्को में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत?
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
India Russia Pact: भारत में 3000 रूसी सैनिकों की तैनाती और सैन्य लॉजिस्टिक समझौते का क्या है असली सच?
यूक्रेन युद्ध के बीच ‘शैडो फ्लीट’ पर ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, इंग्लिश चैनल में रूस का ऑयल टैंकर किया जब्त
❗️🛬🇷🇺 – On December 9, 2025, a Russian Ministry of Defense Antonov An-22 “Antei” heavy transport aircraft (registration RF-08832) crashed during a post-maintenance test flight in Russia’s Ivanovo region, near the Uvod Reservoir and the village of Ivankovo. All seven crew members… pic.twitter.com/XOupS9bU3e — 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) December 14, 2025
यह भी पढ़ें: Su-57E जेट, मिसाइलें, टेक्नोलॉजी…भारत को रूस का बड़ा तोहफा, पुतिन के दौरे से पहले सौगातों की बौछार
21 नवंबर को इंडियन एयरफोर्स का विमान हुआ था क्रैश
21 नवंबर को दुबई एयर शो के दौरान इंडियन एयर फोर्स का लड़ाके विमान तेजस क्रैश हो गया था। विमान के पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की फ्लाइंग डेमोंस्ट्रेशन के दौरान फाइटर जेट के क्रैश होने से मौत हो गई। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले नमांश ने लव मैरिज की थी। नमांश की पत्नी भी भारतीय वायु सेना में अफसर हैं। नमांश और अफसाना के कई सपने थे। क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें तेजस एयर शो दिखाने के दौरान लड़खड़ाने लगता है और क्रैश हो जाता है। क्रैश की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ऑर्डर कर दी गई है। दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। दुनिया भर की मीडिया ने इस हादसे को प्रमुखता से कवर किया था।
