Russia Ukraine War: रूस ने अमेरिका को चेताया, यूक्रेन मुद्दे पर हद पार न करने की दी चेतावनी

युक्रेन मुद्दे पर अमेरिका की ओर से लगातार आ रहे बयान पर रूस भड़क गया है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी दे डाली है। साथ ही हद में रहने की नसीहद दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो ने बीते दिन अमेरिका को खूब खरी खोटी सुनाया।
रूस ने अमेरिका को चेताया, यूक्रेन मुद्दे पर हद पार न करने की दी चेतावनी
तस्वीर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
Published on
Updated on

मॉस्को: युक्रेन मुद्दे पर अमेरिका की ओर से लगातार आ रहे बयान पर रूस भड़क गया है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी दे डाली है। साथ ही हद में रहने की नसीहद दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो ने बीते दिन अमेरिका को खूब खरी खोटी सुनाया।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को चेतवानी दी है कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर ‘रेड लाइन' को पार न करे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस (TASS) द्वारा जारी की गई खबर में यह जानकारी दी गई।

खबर में बताया गया कि लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खोने लगा है। रूस की समाचार एजेंसी की खबर में बताया गया कि लावरोव ने बुधवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में लक्ष्मण रेखा यानी रेड लाइन पार कर दी है।

रूस के प्रति आपसी संयम रखने को कहा

खबर में लावरोव के हवाले से कहा गया कि मेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि हमारी लक्ष्मण रेखा ऐसी नहीं हैं जिनसे खिलवाड़ किया जा सके और वे अच्छी तरह जानते हैं कि वे कहां हैं। लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस के प्रति आपसी संयम की भावना खोने लगा है। उन्होंने इसे खतरनाक करार दिया।

अमेरिका के दोहरे रवैये पर रूस को आया गुस्सा

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो साल से ज्यादा वक्त से युद्ध जारी है। दुनिया का सबसे ताकतवार राष्ट्र अमेरिका के हस्तक्षेप से भी ये संघर्ष विराम के आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका एक तरफ शांति वार्ता के लिए घूम घूम कर बैठक कर रहा। दूसरी ओर यूक्रेन को सैन्य सहायता दे रहा। यूक्रेन नाटो देश की सैन्य सहायता से रूस पर मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

यहां तक कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके में कई किलोमीटर तक कब्जा जमा लिया है। साथ ही अपना सैन्य दफ्तर भी खोल लिया है। अमेरिका के इस दोहरे रवैये को देखकर रूस ने अमेरिका पर शख्त नाराजगी जताई है। साथ ही अमेरिका हद में रहने की चेतावनी भी दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com