Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस-यूक्रेन युद्ध हो सकता है और भी विध्वंसक, पुतिन ने बेलारूस में तैनात किए परमाणु हथियार

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jun 17, 2023 | 10:07 AM

Pic : Peoples Gazette

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इंसानियत को झिंझोड़ कर रख देने वाली घटना पिछले साल 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन के बीच हुई। इन दोनों देशों में हुआ युद्ध (Russia-Ukraine War) अभी तक जारी है। ऐसे में आपको बता दें कि अब परमाणु युद्ध (Nuclear War) का भी खतरा बढ़ गया है। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर (Vladimir Putin) ने खतरनाक दावा किया है। आइए जानते है पुतिन ने क्या कहा…

बता दें कि पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मॉस्को ने बेलारूस को परमाणु हथियारों का अपना पहला बैच भेज दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि ‘बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक डिलीवर कर दिए जाने चाहिए।’

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, बेलारूस यूक्रेन की सीमा से लगा है, जहां पुतिन अब परमाणु बेम तैनात करने की योजना बना रहे हैं। जी हां पुतिन ने युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में हुए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा “यह उन सभी लोगों के खिलाफ एक निवारक उपाय है जो रूस और उसकी रणनीतिक हार के बारे में सोचते हैं।” ऐसे में अब बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने कन्फर्म कर दिया है कि परमाणु हथियार बेलारूस पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें

रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भीषण; हाइपरसोनिक मिसाइलों से दहला कीव, पलटवार में यूक्रेन ने फूंका रूसी तेल डिपो

पुतिन का नाम लेते ही घबरा गए अमेरीकी राष्ट्रपति, रूस पर हमले को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

पुतिन के खिलाफ अमेरिकी सैन्य एक्शन? निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब 

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लुकाशेंको ने रूसी और बेलारूसी राज्य मीडिया से कहा  ‘हमारे पास मिसाइल और बम हैं जो हमें रूस से प्राप्त हुए हैं।’ फॉक्स न्यूज को बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘यह बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों की तुलना में तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं।’ऐसे में अब आशंका है की फिर एक बार रूस-यूक्रेन युद्ध और भी भयंकर होने वाला है। 

Russia ukraine war can be even more destructive putin deploys nuclear weapons in belarus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2023 | 10:07 AM

Topics:  

  • Belarus
  • Russia-Ukraine War
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.